फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baba Khatu Shyam came out riding on a golden chariot

स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले बाबा खाटू श्याम

Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Baba Khatu Shyam came out riding on a golden chariot
नई मंडी में खाटू श्याम की शोभायात्रा में झूमते श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले बाबा खाटू श्याम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भगवान खाटू श्याम स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले, तो उनके दर्शन करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। खाटू श्याम का स्वर्ण रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। युवाओं की टोलियां रथ के आगे भजनों पर झूमते और नाचते हुए चल रही थीं। शहर में कई स्थानों पर खाटू श्याम का भक्तों ने पूर्ण श्रद्धा से स्वागत किया। कई जगह पुष्प वर्षा की गई और भंडारों का आयोजन हुआ।
श्रीगणपति धाम खाटू श्याम मंदिर समिति ने मंदिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए भगवान खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के साथ ही अन्य उद्योगपति, समाजसेवी और खाटू श्याम के सैकड़ों भक्त पूजा अर्चना में जुटे। पूजा अर्चना के बाद खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ और खाटू श्याम स्वर्ण रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए शहर के भ्रमण पर निकले।
विज्ञापन

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल भी भगवान खाटू श्याम के रथ पर सवार हुईं। इस शोभायात्रा में तीन बैंड, ढोल, आठ झांकियां शामिल रहीं। इनमें शिव बारात की झांकी में शामिल कलाकारों ने शिव भजनों पर जमकर नृत्य किया। यात्रा मार्ग को झंडों व तोरण द्वार से सजाया गया था और कई स्थानों पर बाबा श्याम का पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया गया। कई स्थानों पर भक्तों के लिए भंडारों का आयोजन भी किया गया था। लोग रथयात्रा में भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। बाबा श्याम का रथ खींचने के लिए भी भक्तों के बीच काफी उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी सतीश गोयल, भीमसैन कंसल, सुरेंद्र अग्रवाल, भाजपा नेता राजीव गर्ग, अशोक अग्रवाल, मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी व्यवस्थापक अंबरीश सिंघल, कैलाश चंद ज्ञानी, जेपी गोयल उर्फ चचा, रजत राठी, विकास उर्फ कन्नू, रजत गोयल, प्रतीक कंसल, लोकेश गोयल, शशांक राणा, अंकित अग्रवाल मौजूद रहे।
इन मार्गो से निकली शोभायात्रा
मंदिर प्रांगण से निकली शोभायात्रा नई मंडी रजबहा रोड बाबूराम गेट के सामने से मुनीम कालोनी, जैन कन्या इंटर कालेज, नई मंडी बिजलीघर, संकीर्तन भवन के बराबर से गौशाला रोड, लक्ष्मी स्वीट्स व पुरानी गुड़ मंडी रोड से होते हुए भोपा पुल के बराबर से गौशाला रोड होते हुए डॉ. राजवंशी हास्पिटल के चौराहे से बड़ी धर्मशाला वकील रोड से पीठ बाजार से नई मंडी मीना बाजार, मेहता क्लब, डाक खाना रोड होती हुई वापस मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई।

इस तरह होंगे कार्यक्रम
इस महोत्सव के अंतर्गत 13 नवंबर को मेहंदी उत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। इसके साथ ही 14 नवंबर को निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होगी। रात में नौ बजे से भजन गायक राजू बावरा बबलू भाई म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर को रात में सात बजे बधाई उत्सव के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

नई मंडी में खाटू श्याम की शोभायात्रा में शामिल महाकाल की सुदंर झांकी।

नई मंडी में खाटू श्याम की शोभायात्रा में शामिल महाकाल की सुदंर झांकी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed