{"_id":"6228f845a0ef0e0f4661953e","slug":"azamgarh-team-won-handball-championship-muzaffarnagar-news-mrt5798930118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ टीम ने जीती हैंडबाल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ टीम ने जीती हैंडबाल चैंपियनशिप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्यस्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता की विजेता आजमगढ़ टीम को ट्?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। राज्य स्तरीय सब जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल में आजमगढ़ मंडल ने गोरखपुर को हराकर खिताब जीता। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के समन्वय से चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबाल प्रतियोगिता खेली गई। हैंडबाल कोच रामकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में आजमगढ़ ने गोरखपुर को 19-09 के अंतर से पराजित कर खिताब जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने एकजुटता से शानदार खेल दिखाया। इससे पहले प्रथम सेमीफाइनल में गोरखपुर ने सहारनपुर को 32-18 और दूसरे सेमीफाइनल में आजमगढ़ ने वाराणसी को 18-15 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।
तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में सहारनपुर मंडल की टीम ने वाराणसी को 20-18 के अंतर से पराजित किया। भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय और सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
निर्णायक सूर्यभान, परमेंद्र सिंह, बैजनाथ यादव, पंकज यादव, नफीज अहमद, संदीप राय, हेमंत गंगवार, अमित पांडेय रहे। मौके पर विशाल कुमार, गौरव बालियान, अमित दानी, हरफूल सिंह, राजेश कुमार, नंदू शर्मा, रेनू रानी, किरण गौतम, भावना और रामकुमार उपस्थित रहे।
हैंडबाल कैंप के लिए चुने जाएंगे 26 खिलाड़ी
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबाल कोच रामकुमार ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमों ने 26 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। कैंप के बाद इनमें से यूपी टीम के लिए 16 खिलाड़ी चयनित होंगे। कैंप और ट्रायल की तिथियां अभी तक घोषित नहीं की गई है।