फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Azam Khan opposed

तहसील में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया 

Wed, 03 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 03 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan opposed
तहसील में धरना देते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील के लेखपालों ने कार्य का बहिष्कार किया। लेखपालों ने तहसीलदार कार्यालय के सामने धरना देकर नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


तहसील बुढ़ाना के सभी लेखपालों ने भी मंगलवार को कामकाज ठप कर धरना दिया। सुबह करीब दस बजे सभी लेखपाल तहसीलदार कार्यालय के सामने एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। लेखपाल संघ बुढ़ाना तहसील के सचिव योगेंद्र सिंह महले ने धरनास्थल पर बताया कि लेखपाल संवर्ग राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण व सम्मानित संवर्ग है। लेखपाल भूलेख संबंधी कार्यों के साथ-साथ अन्य विभागों के कार्यों में भी सहयोग करता है।
विज्ञापन


इसके विपरीत सरकार के नगर विकास मंत्री आजम खां लेखपाल को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहकर पुकारा है। यह पूरे संवर्ग का अपमान है। लेखपालों के विषय में अपमानजनक टिप्पणी से क्षुब्ध लेखपालों ने नगर विकास मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि लेखपाल संवर्ग के विषय में की गई टिप्पणी की वे घोर निंदा करते हैं। इस संबंध में लेखपालों ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को दिया। मौके पर ओमपाल सिंह, प्रवेश त्यागी, अशोक कुमार, मुकेश शर्मा, मांगेराम, रामकुमार, इस्लाम खां, नरेंद्र शर्मा सहित सभी लेखपाल मौजूद रहे।

आजम खां की टिप्पणी पर भड़के लेखपाल
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया। मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में प्रदेश के मंत्री आजम खां द्वारा लेखपाल के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का कड़े शब्दों में विरोध किया।

संघ के अध्यक्ष मोतीराम ने कहा कि प्रदेश के मंत्री आजम खां द्वारा लेखपाल के खिलाफ की गई टिप्पणी अशोभनीय है। संचालन तहसील सचिव भुपेंद्र कुमार ने किया। धरने में प्रवीण कुमार गुप्ता, प्रतीक मित्तल, रामनारायण, मुकेश, शमशाद, विजय कुमार, सोमपाल, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

तहसील का कामकाज बंद कर धरने पर बैठे  
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां द्वारा लेखपाल के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में लेखपालों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन कर विरोध जताया। लेखपाल संघ ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। तहसील में मंगलवार को लेखपालों ने तहसील का कामकाज बंद कर प्रदर्शन करते धरना देकर विरोध जताया।

धरने पर उपस्थित लेखपालों का कहना था कि 29 जुलाई को जनपद मुरादाबाद की बिलारी तहसील में नगर पालिका भवन के शिलान्यास के कार्यक्रम के अवसर पर अपने उद्बोधन में लेखपाल को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहकर पूरे संवर्ग को अपमानित किया है। मंत्री की इस टिप्पणी से संवर्ग में भारी रोष व्याप्त है। लेखपालों ने सीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम बाबूराम को सौंपा। 


अध्यक्षता मोहम्मद जरीफ ने की। मौके पर अनिल कुमार सिंह, मुकेश शर्मा, जगदेश कुमार, अश्वनी कुमार, चरण सिंह, बिजेंद्र सिंह, चंद्रपाल शर्मा, सीपी सिंह, नवाब सिंह, गुलजारी लाल, श्रवण शर्मा, रामअवतार, ओमप्रकाश, संजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed