फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ayushman card can be made even with Kotedars: DM

मुजफ्फरनगर - कोटेदारों के पास भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड : डीएम

Sat, 23 Sep 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ayushman card can be made even with Kotedars: DM
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थी राशन कोटेदार और गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक और नोडल अधिकारी की ओर से नियमित टीकाकरण को शत प्रतिशत लक्ष्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभाकक्ष में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं चिकित्सक अपने दायित्व और कर्तव्य बोध के साथ काम कर लोगों को स्वस्थ बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड की योजना में अब ऐसे परिवारों को भी जोड़ा गया है, जिनके परिवारों में राशन कार्ड पर छह या उससे अधिक सदस्य शामिल है।
विज्ञापन

ऐसे लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड अपने राशन कोटेदार से भी बनवा सकते हैं। इसके अलावा डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिले में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए निर्देशित किया। एंटी लार्वा का छिड़काव और साफ-सफाई कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ संदीप भागिया ने कहा कि ब्लॉक प्रभारी, चिकित्सा अधीक्षक और नोडल अधिकारी की ओर से नियमित टीकाकरण को शत प्रतिशत लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए मॉनिटरिंग एवं भ्रमण नियमित रूप से किया जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, सीएमएस डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आभा आत्रेय, एसीएमओ डॉ. दिव्या, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गीतांजलि वर्मा, डॉ. आकाश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed