{"_id":"67c98a3676266604c6005540","slug":"ayush-and-jiya-won-the-chess-competition-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-140938-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शतरंज प्रतियोगिता में आयुष और जिया ने की जीत हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शतरंज प्रतियोगिता में आयुष और जिया ने की जीत हासिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसवीएम योग एंड हेल्थ साइंसेज महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें बैडमिन्टन, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी खेलों का आयोजन किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आयुष और महिला वर्ग में जिया सिंघल विजेता रहे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में सौरभ पंवार ने प्रथम स्थान और मोहम्मद सादिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अंशू ने प्रथम, सुरुचि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में बीए की टीम विजेता और उपविजेता बीएससी की टीम रही। कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग का मुकाबला बीएससी, बी-वोक, बीकॉम की संयुक्त टीम ने बीए की टीम को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर, अजय कुमार जैन, प्रमोद तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।