फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ax fell on 116 sector magistrates, salaries chopped

116 सेक्टर मजिस्ट्रेट पर गाज गिरी, वेतन कटा

Mon, 10 Oct 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में डीएम डीके सिंह ने निर्वाचन ड्यूटी से गैर हाजिर 116 सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, उनका एक दिन का वेतन काटने और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम दिनेश सिंह ने निर्वाचन नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के आठ और नौ अक्तूबर की विशेष तिथि पर विधानसभावार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए थे। रविवार को कराई गई चेकिंग के दौरान 116 सेक्टर मजिस्ट्रेट गायब मिले। डीएम ने इन सबकी सूची कोषाधिकारी को भेजते हुए सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इन सभी के विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। आठ अक्तूबर के निरीक्षण में बुढ़ाना विधानसभा के 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट गायब मिले। इसी तरह चरथावल के आठ, पुरकाजी के दस, मुजफ्फरनगर के चार, खतौली के आठ, मीरापुर के आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। नौ अक्तूबर को बुढाना में 16, चरथावल में 16, पुरकाजी में 11, मुजफ्फरनगर में चार, खतौली में आठ, मीरापुर में नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुपस्थित मिले। डीएम ने इन सभी 116 सेक्टर मजिस्ट्रेट के  खिलाफ कार्रवाई की। डीएम ने बताया कि निर्वाचन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed