{"_id":"5ef239578ebc3e4337590f57","slug":"aware-of-giving-rose-to-traffic-breakers-muzaffarnagar-news-mrt487846960","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को किया गुलाब देकर जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को किया गुलाब देकर जागरूक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शहर के भोपा रोड पर सीट बेल्ट और हेलमेट को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को गुलाब व पर्चे देकर जागरूक किया गया।
शहर के भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक के पास गांधीनगर चौकी पर एआरटीओ प्रशासन विनीत मिश्रा, सीओ ट्रैफिक राजेश द्विवेदी और टीएसआई वीर अभिमन्यु सिंह ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट लगाए दुपहिया सवार और बिना सीट बेल्ट लगाए कार चालकों को पर्चे देकर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, ऐसे लोगों को भविष्य में नियम तोड़ने के प्रति शर्मिंदगी का अहसास कराने के लिए गुलाब के फूल भी भेंट किए गए, जिसके बाद ऐसे लोगों ने अफसरों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही राहगीरों को भी कोरोना वायरस के चलते मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया। बाद में शहर के आर्यसमाज रोड, महावीर चौक और जानसठ रोड पर भी यह अभियान चलाया गया।