{"_id":"635ebed8ad8a940ac26ef229","slug":"awarded-to-meritorious-students-muzaffarnagar-news-mrt611453638","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अखिल भारतीय जाट एकता एसोसिएशन का कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जाट एकता एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में प्रतिभावान छात्र-/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
रविवार को एटूजेड रोड पर आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक कृपालु किंकर महाराज ने की। प्रो. सत्यवीर सिंह आर्य, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, राजकुमार मलिक, विकास बालियान, रेणु तोमर मुख्य अतिथि रहे। कृपालु किंकर महाराज ने कहा कि बच्चों को खेती के अलावा अन्य व्यावसायिक कार्यों को अपनाकर परिवार व देश की प्रगति में योगदान करना चाहिए। रेणु तोमर ने अभिभावकों से बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार विषय व खेलकूद आदि चुनने की छूट देने का आह्वान किया।
इस दौरान मूनलाइट पब्लिक स्कूल सिसौली के प्रबंधक अनिल आर्य को संगठन का प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण गोल्डन बेल अकादेमी ढिंढावली से कक्षा 10 की परीक्षा 99 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाली कुमारी तनिष्का रही। तनिष्का ने सभी छात्र छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुघोष आर्य निदेशक आर्य एकेडमी ने किया। स्वागत भाषण गजेंद्र सिंह बाना (प्रदेश अध्यक्ष) व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बीएस बालियान ने किया। कार्यक्रम को सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह, राहुल चाहर, किरणपाल सिंह तेवतिया, अक्षय बाना, डॉ. विशेष बालियान, नितिन बालियान, संजीव चौधरी, ऋषिपाल सिंह तेवतिया, मोहित कुमार, हर्ष, लोकेंद्र बालियान, राजीव कुमार और डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।