फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Avanika, Akshitha and Navya debut in race

दौड़ में अवनिका, अक्षिता और नव्या प्रथम

Sat, 29 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Avanika, Akshitha and Navya debut in race
यश एकडेमी में हुई खेल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शाहपुर ब्लॉक के यश स्पोर्ट्स एकेडमी में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तीन प्रकार की दौड़ कराई गईं। 200 मीटर महिला ओपन, 800 मीटर महिला ओपन और 1600 मीटर महिला ओपन रेस कराई गई।
विज्ञापन

200 मीटर महिला ओपन में अवनिका बालियान प्रथम स्थान, इशिका बालियान द्वितीय स्थान, तनु बालियान तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर महिला ओपन में अक्षिता शर्मा ने प्रथम स्थान, रेनू ने द्वितीय स्थान, उषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर महिला ओपन में नव्या, साक्षी और यशोदा पहले तीन स्थान पर रही। कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान, जिला समन्वयक रेनू सिंह, जिला समन्वयक शिवम, नवीन चौधरी, यतेंद्र बालियान, नाथीराम, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। इनके द्वारा खेल के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का प्रचार-प्रसार कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं बालिका सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed