{"_id":"58694f714f1c1b255eeede49","slug":"automatic-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटोमेटिक मशीन से होगी रोडवेज बसों की धुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटोमेटिक मशीन से होगी रोडवेज बसों की धुलाई
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में ऑटोमेटिक वाशिंग प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जनवरी माह में यह निर्माण कार्य पूर्ण होना है। शनिवार शाम डिपो में परिवहन निगम से उपकरण पहुंच गए हैं। इसके साथ ही रविवार को मजदूरों ने कार्य शुरू कर दिया।
मुजफ्फरनगर डिपो के बेडे़ में लगातार बसों की संख्या बढ़ रही है। दर्जनों बसे लंबी दूरी की यात्रा करती हैं। जो डिपो में दो-तीन दिन में लौटती है। अन्य बसों को लोकल रूट पर लगाया हुआ है। लंबी दूरी की बसों की हालत सफाई के मामले में अधिक बेकार रहती है। बसों के बाहर धूल-मिट्टी तो अंदर कूड़ा-करकट भर जाता है।
इन बसों को की धुलाई में डिपो कर्मचारियों को काफी समय लगाना पड़ता है। रोजाना अमूमन 30 से 40 गाडिय़ों की धुलाई होती है। एक बस की धुलाई में कम से कम 30 मिनट खर्च होते हैं। इसे देखते हुए डिपो में ऑटोमेटिक वॉशिंग प्लांट लगाने का प्लान तैयार किया गया। इस प्लांट में बड़े ब्रश वाली मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
जो चंद मिनटों में बस को दोनों साइड और आगे-पीछे से धोएगी। इससे डिपो में समय की भी बचत होगी और धुलाई भी आकर्षक होगी। मशीन और उपकरण डिपो पहुंच गए हैं। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया दिया गया है। फिलहाल प्लांट में बसों की धुलाई का कार्य रोक दिया गया है। चालक-परिचालकों को विशेष रूप से बस में सफाई का ध्यान रखने को कहा गया है।