फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Authorities did not Panchayat

प्रशासन ने नहीं होने दी लंढौरा रियासत के राजा की पंचायत

Fri, 10 Jun 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 10 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Authorities did not Panchayat
राजा प्रणव को पंचायत में जाने से रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी में लंढौरा रियासत के राजा एवं पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह की पुरकाजी के शेरपुर गांव में पुलिस की सख्ती के चलते महापंचायत नहीं हो पाई। हजारों की संख्या में भीड़ शेरपुर पहुंच गई। पुलिस के तमाम आला अधिकारी आरएएफ के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को सभा करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


बाद में पहुंचे कुंवर प्रणव सिंह को भी एसपी सिटी ने साफ बता दिया कि बिना परमीशन के कोई पंचायत नहीं होगी। बाद में प्रणव सिंह ने भीड़ को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। महापंचायत को लेकर शेरपुर दिनभर पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन


कुंवर प्रणव सिंह उत्तराखंड की खामपुर सीट से कांग्रेस विधायक चुने गए थे। पिछले दिनों राजनीतिक उठापटक के चलते वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए। कुछ दिन पूर्व एक विवाद के चलते दूसरे समुदाय के लोगों ने उत्तराखंड के लंढौरा स्थित उनके रंगमहल में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में प्रणव सिंह ने महापंचायत करने का ऐलान कर रखा था, लेकिन उत्तराखंड सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। प्रणव सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तराखंड की सीमा से सटे इलाके में महापंचायत करने की तैयारी कर रहे थे, जिसे लेकर उन्होंने पुरकाजी थाना क्षेत्र के कई गुर्जर बाहुल्य गांवों में बुधवार रात जनसंपर्क कर लोगों से महापंचायत में आने का न्यौता भी दिया था।

इसकी  जानकारी मिलने पर रात्रि में ही पुरकाजी पलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी थी। ब्रहस्पतिवार सवेरे खादर क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में महापंचायत होने की जानकारी मिलने पर एसपी संतोष कुमार मिश्रा और एसपी देहात राकेश कुमार जौली आरएएफ और कई थानों की पुलिस फोर्स के ग्राम शेरपुर पहुंचे और वहां जमा हुए लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया।

इसको लेकर लोगों की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। धीरे-धीरे वहां पर दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे लेकर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इसी बीच  करीब 11 बजे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे, जिन्हें देखकर उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। एसपी सिटी और एसपी देहात ने सख्त रुख अपनाते हुए महापंचायत करने देने से साफ इंकार कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुजफ्फरनगर संवेदनशील जनपद है, यहां ऐसी पंचायत करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। काफी देर नोकझोंक के बाद प्रणव सिंह मान गए और उन्होंने अपने समर्थकों का अभिवादन करते हुए भीड़ को वापस अपने घर लौट जाने की घोषणा कर दी। प्रणव के वापस लौटने के बाद भीड़ भी धीरे-धीरे छंट गई।


इस दौरान करीब 12 बजे एसएसपी दीपक कुमार भी ग्राम शेरपुर पहुंच गए और हालात की जानकारी ली। अधिकारियों ने पंचायत टलने पर राहत की सांस ली। इस दौरान एडीएम प्रशासन मनोज कुमार सिंह के अलावा सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह, एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान, सीओ सदर अकील अहमद सहित थाना छपार, मसूंरपुर, ककरौली  पुलिस और आरएएफ तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed