{"_id":"57586c974f1c1b41359c5554","slug":"authorities-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब निकला गन्ने का बीज, अधिकारी बनाए बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब निकला गन्ने का बीज, अधिकारी बनाए बंधक
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खतौली के गांव में अधिकारियों को बनाकर बैठे भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली के गांव रायपुर नंगली में शुगर मिल और गन्ना समिति के अधिकारियों के कहने पर किसानों ने गन्ने का बीज लिया था, जो खराब निकला। इससे गुस्साए भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कार्यकर्ताओं के साथ ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक और शुगर मिल के एजीएम केन को खेतों पर ही बंधक बनाया लिया। भाकियू ने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा की मांग की है।
रायपुर नंगली निवासी भाकियू के ग्राम अध्यक्ष आशु ने शुगर मिल और गन्ना समिति के अधिकारियों के कहने पर अपने पांच बीघा खेत में सीओ 0238 गन्ने के बीज की बुवाई की थी। इसी के बराबर में किसान ने 768 गन्ने का बीज बोया था। 0238 गन्ने का बीज खेत में पूरी तरह से खराब हो गया। जिसको लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया।
सूचना पर गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक विश्वामित्र पाठक और शुगर मिल के एजीएम केन एके सिंह बीज की जांच करने पहुंचे। खेतों पर जिलाध्यक्ष राजू अहलावत और कार्यकर्ताओं ने दोनों अधिकारियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर अड़ गए। अधिकारियों का कहना था कि मिट्टी में कोई कमी नहीं है, बीज भी ठीक दिया गया है। मगर में बीज में फंगस लग गई है। जिस कारण बीज अंकुरित नहीं हो सका। शाम तक किसानों ने अधिकारियों को बंधक बनाए रखा। चेतावनी दी कि जब तक नुकसान का मुआवजा नहीं मिलेगा, अधिकारियों को नहीं छोड़ा जाएगा।