{"_id":"6182d7fb7f1c3c06ec5b9494","slug":"auspicious-time-for-diwali-worship-in-swati-nakshatra-muzaffarnagar-news-mrt56352647","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाति नक्षत्र में दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाति नक्षत्र में दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाति नक्षत्र में दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त
मुजफ्फरनगर। दिवाली पर इस बार पूजन का विशेष मुहूर्त रहेगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि कई दशक बाद ऐसा मुहूर्त आया है। स्वाति नक्षत्र में दिवाली पूजन होगा और आयुष्मान योग भी बनेगा। इससे लोगों को धन-धान्य की प्राप्ति होगी। सुख-समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी।
नुमाइश कैंप में रहने वाले ज्योतिषाचार्य रवि शेखर वत्स ने बताया कि बृहस्पतिवार के दिन दिवाली पूजन प्रदोष काल में शाम 06:11 से रात 8:05 बजे तक रहेगा। यह स्थिर लग्न है और इस समय पूजन सबसे उत्तम रहेगा। इसी दौरान स्वाति नक्षत्र रहेगा, जिसका संयोग दशकों बाद बन रहा है। स्वाति नक्षत्र में पूजन से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। स्वाति नक्षत्र में प्रीति और आयुष्मान योग संयुक्त रूप से रहेगा। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि दिवाली पर ग्रह, नक्षत्र और योगों का विशेष अनुक्रम बन रहा है। इसमें सूर्य, मंगल व चंद्र की युति विशेष लाभ देने वाली रहेगी।
नई मंडी में होगी विशेष गोवर्धन पूजा
मुजफ्फरनगर। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला के अध्यक्ष विनय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष अशोक कुमार गोयल, मंत्री हरिशंकर मूंदड़ा और उप मंत्री श्याम सुंदर ने बताया कि शुक्रवार को गोवर्धन पूजा और गोवर्धन मेले का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे गौशाला में कार्यक्रम होगा। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल मुख्य अतिथि रहेंगी।