फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Atul Maheshwari Scholarship Examination will be held today in Shri Ram College

Muzaffarnagar News: श्रीराम कॉलेज में आज होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sat, 16 Nov 2024 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination will be held today in Shri Ram College
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को शहर के परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज में होगी। प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरु हो जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन

आवेदन की जांच के बाद पात्र पाए गए छात्र-छात्राओं को प्रवेश-पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेश-पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान-पत्र साथ लेकर आएं। परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। किसी भी प्रकार के नकारात्मक अंकन (निगेटिव मार्किंग) का प्रावधान नहीं है। श्रीराम कॉलेजेज की प्राचार्या प्रेरणा मित्तल का कहना है कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र

लिंक www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024 पर जाकर आप अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें। अगर आपको एसएमएस के जरिये भेजा जाने वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक मोबाइल पर प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ई-मेल आईडी foundation@amarujala.com पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed