{"_id":"5f2469ab8ebc3e63b66d5c82","slug":"attempted-to-molest-girl-killed-for-making-noise-muzaffarnagar-news-mrt4940748197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर मार डाला
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव निवासी बालिका (सात वर्ष) को घर छोड़ने के बहाने पड़ोसी युवक बाइक से जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर पकड़े जाने से डर से युवक ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बालिका शव बरामद कर लिया है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी बालिका कक्षा तीन में पढ़ती थी। वह बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे दो बहनों के साथ गांव के बाहर स्थित मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थी। मंदिर से लौटते समय गांव के ही युवक ने घर छोड़ने के बहाने बच्ची को बाइक पर बैठा लिया और जंगल में ले गया। देर शाम तक बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी बहनों ने परिजनों को आरोपी युवक के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर दी। एसओ मंसूरपुर ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और उसके शोर मचाने पर हत्या करने व शव ईख के खेत में छिपाने की जानकारी दी। बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे ईख के खेत से बच्ची का शव बरामद कर लिया। आरोपी सुनील के खिलाफ हत्या व शव छिपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।