फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempted theft by cutting the window of UP Gramin Bank

यूपी ग्र्रामीण बैंक की खिड़की काटकर चोरी का प्रयास

Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Attempted theft by cutting the window of UP Gramin Bank
रामराज क्षेत्र के गांव देवल में बैक में चोरी की घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
यूपी ग्रामीण बैंक की खिड़की काटकर चोरी का प्रयास
विज्ञापन

रामराज (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली पौढ़ी राजमार्ग स्थित गांव देवल के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में अज्ञात चोरों ने बैंक की खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किया। लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। दिन निकलने पर वारदात की जानकारी मिली। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव देवल स्थित बैंक शाखा को कर्मचारी बैंक बंद कर अपने अपने घर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब पौने तीन बजे चोरों ने बैंक में लगे जंगले के सरिये काटकर बैंक में चोरी का प्रयास किया लेकिन चोर बैंक में नही घुस पाए।
विज्ञापन

सुबह करीब 7 बजे बैंक के बराबर के जनसेवा केंद्र संचालक कपिल अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो उसने बैंक के जंगले के सरिये कटे देख मामले की सूचना गांव देवल निवासी बैंक के गार्ड सिमरन जीत सिंह को दी। सिमरन जीत सिंह मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी बैंक मैनेजर अंकित तोमर व पुलिस को दी। बैंक मैनेजर व एसओ रामराज अक्षय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन घना कोहरा होने के कारण सीसीटीवी कैमरों की फुटेज साफ नही दिखी है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मैनेजर अंकित तोमर ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा बैंक का जंगला काटकर चोरी का प्रयास किया गया है। अज्ञात चोर बैंक के अंदर नही पहुंच पाए बैंक का सभी सामान सुरक्षित है।
एसओ रामराज अक्षय शर्मा ने बताया कि चोरों द्वारा बैंक में चोरी का प्रयास किया गया था। मामले में अभी कोई तहरीर नही आई है। मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है

बंद कराई जाएगी अतिरिक्त खिड़की, लगेंगे सीसीटीवी
सीसीटीवी कैमरे अच्छी क्वालिटी के न होने के कारण कैमरों में चोरों की वीडियो साफ नही दिख पाई। चोरी के प्रयास की सूचना पर पहुंचे एसओ रामराज ने फुटेज साफ न दिखने के कारण जल्द से जल्द कैमरे बदलवाने व अच्छी क्वालिटी के कैमरे लगवाने को कहा और बैंक में लगी अतिरिक्त खिड़की बंद कराने को कहा गया है।

रामराज क्षेत्र के गांव देवल  में बैक में चोरी की घटना के बाद जमा ग्रामीण।

रामराज क्षेत्र के गांव देवल में बैक में चोरी की घटना के बाद जमा ग्रामीण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed