फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempt to seduce two girls

दो बच्चियों को बहका कर ले जाने का प्रयास

Wed, 02 Mar 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Attempt to seduce two girls
दो बच्चियों को बहका कर ले जाने का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। घर से कुछ दूरी पर खेल रही दो बच्चियों को एक व्यक्ति ने बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। बच्चियों के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दिया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
भोपा निवासी गोविंद ने बताया कि मंगलवार शाम उसकी व उसके भाई की बेटी घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी। उनकी उम्र लगभग 10 वर्ष हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा। उसने दोनों से गांव अथाई जाने वाला रास्ता मालूम किया और उसे थोड़ा आगे तक छोड़ देने की बात कही। जैसे ही वह दोनों बच्ची उक्त व्यक्ति के साथ अथाई मार्ग के निकट पहुंची, तो वह उन्हें और आगे तक ले जाने का प्रयास करने लगा। जिस पर दोनों बच्चियों ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर पास में ही खड़ंजा निर्माण में लगे मजदूर बच्चियों की तरफ दौड़े तो आरोपी व्यक्ति भाग गया।
विज्ञापन

गोविंद ने बताया कि वह मंगलवार से ही इस मामले की खोजबीन में लगे हुए थे। जहां दोनों बच्ची खेल रही थी उसके निकट सीसीटीवी लगा हुआ है। बुधवार को फुटेज देखी तो एक संदिग्ध व्यक्ति वहां घूमता नजर आ रहा हैं। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के साथ ही अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed