फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempt to rescue the arrested district Badar, attack on the police

गिरफ्तार जिला बदर को छुड़ाने की कोशिश, पुलिस पर हमला

Tue, 21 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rescue the arrested district Badar, attack on the police
भोपा पुलिस के कब्जे से जिला बदर को छीनने का प्रयास करते। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गिरफ्तार जिला बदर को छुड़ाने की कोशिश, पुलिस पर हमला
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव सीकरी में जिला बदर अपराधी को पकड़ने पर पुलिस टीम पर किसान नेता ने अपने साथियों के साथ हमला कर आरोपी को छुडाने की कोशिश की। हमले में एक दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए है। किसान नेता की दबंगई की वीडियो भी वायरल हो रही है। पुलिस ने किसान नेता सहित 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जिला बदर का चालान कर दिया गया।
रविवार शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सीकरी निवासी जिला बदर अपराधी मुकीम कुरैशी अपने घर पर मौजूद है। पुलिस मुकीम के घर पहुंची तो उसने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार दिया। मौके पर परिवार सहित अनेकों लोगों को इकट्ठा कर लिया। जैसे ही पुलिस मुकीम को लेकर चली, तभी भारतीय किसान यूनियन (तोमर) नेता शान मोहम्मद अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने अभद्रता कर पुलिस से जिला बदर अपराधी को छुड़ाने का प्रयास किया और पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। इस दौरान सीकरी पुलिस चौकी इंचार्ज दरोगा रेशम पाल सिंह, दीवान बिजेंद्र शर्मा, अमित यादव घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर अन्य पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस किसी तरह जिला बदर को थाने ले आई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। मुकीम के विरुद्ध दंगा फसाद, गोकशी, आर्म्स एक्ट, लड़ाई, झगड़े, चोरी आदि धाराओं के लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुकीम का चालान कर दिया है। उधर, जिस समय पुलिस के साथ किसान नेता दबंगई व अभद्रता कर रहे थे, तब किसी ने पूरे मामले की वीडियो बना ली। वीडियो को वायरल किया गया है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। पुलिस ने दबंगई दिखाने वाले किसान नेता सहित 17 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed