फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack on young man in Haidernagar, firing

हैदरनगर में युवक पर हमला, फायरिंग

Sat, 18 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Attack on young man in Haidernagar, firing
हैदरनगर में युवक पर हमला, फायरिंग
विज्ञापन

तितावी। गांव हैदरनगर में एक दिन पहले हुए विवाद के चलते हमलावरों ने युवक के घर पहुंचकर तमंचे की बट मारकर लहूूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों को तलाश किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव हैदरनगर निवासी गोलू का बृहस्पतिवार शाम गांव के ही युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय कुछ लोगों ने उनमें बीच बचाव करा दिया था। आरोप है कि शुक्रवार सुबह तीन बाइकों पर सवार सात-आठ युवक गोलू के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। गोलू के भाई छोटू ने उनका विरोध किया तो हमलावरों ने मारपीट करते हुए उसके सिर में तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने डायल-112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी, जिस पर एसओ कपिलदेव मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed