{"_id":"63334bee4191d033383bf5e2","slug":"ats-police-arrested-six-members-of-pfi-and-sdpi-muzaffarnagar-news-mrt607074715","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस-पुलिस ने पीएफआई और एसडीपीआई के छह सदस्य दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस-पुलिस ने पीएफआई और एसडीपीआई के छह सदस्य दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दोनों टीमों ने मंगलवार की पूरी रात चलाया दबिश अभियान
- एटीएस की मुजफ्फरनगर जिले में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। टेरर फंडिंग को लेकर प्रदेश भर में पापलुर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों की तलाश में एटीएस और एनआइए की टीम ने अभियान चलाया। सोमवार रात एटीएस ने जिले भर में स्थानीय पुलिस व अधिकारियों को साथ लेकर एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी। एक दर्जन से अधिक टीमों ने पीएफआई के दो और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई )के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं।
फुगाना के गांव जोगियाखेड़ा निवासी पापलुर फ्रंट आफ इंडिया सदस्य इस्लाम कासमी के पकड़े जाने के बाद एटीएस ने सोमवार देर रात जिले में दूसरी बड़ी कार्रवाई की हैं। सूत्रों ने बताया कि यह टीम दो दिनों से जिले में ठहरी हुई थी। इस टीम ने पुलिस के बडे़ अधिकारियों से संपर्क करने के बाद सोमवार देर रात पीएफआई और उससे जुड़े संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के सदस्यों को चिह्नित कर उनके घरों पर दबिश दी। जिले भर से पीएफआइ के दो और एसडीपीआइ के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया हैं।
समय निश्चित कर एक साथ दी दबिश
एटीएस की टीम ने दबिश वाले स्थानों को पहले ही चिह्नित किया हुआ था। स्थानीय पुलिस की मदद से जिले भर में दबिश के लिए अलग अलग कईं टीम बनाकर एक समय निश्चित कर दबिश दी गई। गिरफ्तारी के बाद गोपनीय स्थान पर उनसे कई घंटे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
सीढ़ी भी साथ लिए हुए थी टीम
पुलिस को आशंका थी कि दबिश देने के दौरान आरोपी लोग छत से कूदकर भाग सकते है। इसी के चलते पुलिस टीम अपने साथ सीढ़ी भी लेकर गई थी।
11 लोगों की थी तलाश, मिले छह
सूत्र बताते हैं कि एटीएस को जिले के 11 लोगों की तलाश थी, जिनमें से छह लोग ही मिल सके है। इनकी गतिविधि के चलते थाना पुलिस ने सभी का शांति भंग की आशंका में चालान किया हैं।
एक आरोपी के घर रविवार को पहुंची थी एटीएस
गिरफ्तार किए एक युवक के परिजनों का कहना हैं कि रविवार को एटीएस का एक कर्मचारी उनके घर पहुंचा था और उनके बेटे से बातचीत कर वापस लौट गया था। अब रात में दबिश देकर पकड़ लिया गया।
इन्हें किया गिरफ्तार
- रतनपुरी पुलिस ने गांव भनवाड़ा निवासी जुल्फकार पुत्र हसन अली (पीएफआई)
- शहर कोतवाली पुलिस ने अबूजर पुत्र वसीम, रहमतनगर खालापार। (पीएफआई)
- शहर कोतवाली पुलिस ने एसडीपीआई सदस्य शकील सुलेमान पुत्र सुलेमान निवासी खालापार और उसके साथी चांद मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद निवासी शेरपुर, मोहम्मद शाहजेब पुत्र रशीद निवासी खालापार, मोहम्मद सुलेमान पुत्र हाजी हनीफ निवासी कासमपुर पलठेड़ी छपार को पकड़ा हैं। यह सभी शकील सुलेमान के घर मौजूद थे।