फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Athlete raped, report filed

राष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म

Mon, 14 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Athlete raped, report filed
एथलीट के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ी के साथ रिश्ते के फूफा ने दुष्कर्म कर आपत्तिजनक फोटो ले लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पांच साल तक शोषण करता रहा। आरोप है कि आरोपी ने खिलाड़ी की होने वाली ससुराल में अश्लील फोटो भेजकर उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया। शादी के फर्जी कागजात बना खिलाड़ी पर पत्नी बनकर रहने का दबाव बनाने लगा। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

क्षेत्र निवासी युवती राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर बताया कि करीब पांच साल पूर्व वह जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तत्कालीन एक गांव प्रधान व रिश्ते के फूफा से मिली थी। इसके लिए फूफा के भाइयों और भाभी ने युवती से शैक्षिक व अन्य कागजात ले लिए थे। आरोप है कि कुछ दिन बाद प्रमाणपत्र लेने वह फूफा के घर पहुंची। आरोप है कि फूफा ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म कर मोबाइल से अश्लील फोटो ले लिए। इसके बाद लगातार अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इससे आहत पीड़िता दिल्ली रहने लगी, तो आरोपी उसे होटलों में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के अनुसार आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व उसका रिश्ता मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव में तय हो गया, तो आरोपी ने वहां युवती के अश्लील फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। पीड़िता के अनुसार 16 सितंबर को आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे नशीला पेय पिलाकर कचहरी ले गए और कोरे कागजों व स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए। इनके आधार पर शादी के फर्जी कागजात तैयार कर अब आरोपी पूर्व प्रधान ने अपने भाई की पत्नी बनकर रहने का दबाव डाल रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed