फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Assembly elections 2022: Barriers placed on the border, keep an eye on the suspects

विधानसभा चुनाव 2022 : सीमा पर लगाए बैरियर, संदिग्धों पर नजर

Mon, 31 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections 2022: Barriers placed on the border, keep an eye on the suspects
जनपद की सीमाओं पर चुनाव के मद्देनजर चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में सोमवार को बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया। जनपद की सभी सीमाओं पर पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों की तलाश ली। संदिग्ध लोगों पर भी निगाह रखी गई।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद की सीमा वाले थानों की पुलिस को सख्ती बरतने के आदेश दिए है। देहात में भी पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है। चुनावी माहौल में शरारती तत्वों पर नजर रखने को कहा गया है। ताकि चुनाव सकुशल संपन्न हो सके। इसी के मद्देनजर सोमवार को जनपद की सीमा पर विशेष तौर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने सीमा से आने जाने वाले वाहनों को बैरियर की मदद से रोका और चालकों से वाहनों के कागजात व ड्राइवरी लाइसेंस भी किया गया। गाड़ी की भी तलाशी की, कि कहीं चुनाव के लिए मोटी रकम इधर से उधर तो नहीं ले जाई जा रही। पुलिस ने सतर्कता बरती। पुलिस की चेकिंग को लेकर वाहन चालकों में चर्चाओं होती रही।
विज्ञापन

आइडी चेक कर आगे जाने दिया
बताया गया, कि देहात की थाना पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध दिखाई देने वाले युवकों को पुलिस ने आईडी दिखाने के बाद ही जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को जनपद की सीमा पर विशेष तौर पर चेकिंग की गई। - अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed