{"_id":"5fb95f768ebc3eefb700c029","slug":"asif-will-be-seen-in-a-strong-role-in-the-film-jat-land-muzaffarnagar-news-mrt51204707","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म ‘जाट लैंड’ में दमदार रोल में नजर आएंगे आसिफ अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म ‘जाट लैंड’ में दमदार रोल में नजर आएंगे आसिफ अली
विज्ञापन
अभिनेता आसिफ अली साथी कलाकार मुकेश तिवारी के साथ गांव हिसावदा में फिल्म की शूटिंग में भाग लेते हु
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
फिल्म ‘जाट लैंड’ में दमदार रोल में नजर आएंगे आसिफ
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी बॉलीवुड अभिनेता आसिफ अली पश्चिमी उत्तर की संस्कृति पर बन रही फिल्म ‘जाट लैंड’ में दमदार रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग का एक शेडयूल बागपत जिले के गांव हिसावदा में पूरा हो चुका है।
बीते डेढ़ दशक से विभिन्न सीरियलों और फिल्मों में अपने अभिनय से शहर के खालापार निवासी अभिनेता आसिफ अली बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं। फिल्म ‘जाट लैंड’ की शूटिंग एक शेडयूल पूरा कर वो यहां अपने आवास पर परिजनों के मिलने आए। उन्होंने बताया कि हिंदी फिल्मों में अभी तक मुंबई और बिहार की गुंडई और कल्चर दिखाई जाती है। पहली बार एक पूरी फिल्म पश्चिमी उत्तर प्रदेश की संस्कृति पर आधारित होगी। गाजियाबाद से लेकर सहारनपुर तक पूरा क्षेत्र जाट लैंड से जाना जाता है, इसलिए फिल्म का नाम भी ‘जाट लैंड’ रखा गया है।
इसकी शूटिंग के लिए बागपत जनपद का गांव हिसावदा चुना गया है, जहां पर 25 अक्तूबर से लेकर 15 नवंबर तक एक शेडयूल पूरा हो गया है। दूसरा शेडयूल भी जल्द तैयार किया जाएगा। फिल्म की तीन दिन की शूटिंग मेरठ के न्यायालय परिसर और मेरठ कॉलेज मेरठ में भी होगी। फिल्म में इस क्षेत्र की बोली, पहनावा आदि के साथ जरा सी बात पर झगड़ा करने आदि को दिखाया जाएगा। वह फिल्म में सरफराज नामक युवक को दमदार रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता सूर्यदेव मलिक, अर्जुन मलिक व आकाश शर्मा है। योगेश शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में आसिफ के अलावा मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव, अनंत जोग, सुरेंद्रपाल, जावेद हैदर, गोपाल, रामा, तेजस्वी देव चौधरी, शांतनु, गरिमा अग्रवाल जैसे नामचीन कलाकार शामिल हैं। मार्च 21 में फिल्म रिलीज करने की योजना है।
विज्ञापन
इन फिल्मों और सीरियलों में काम किया
खालापार निवासी अभिनेता आसिफ अली सीरियल क्राइम पेट्रोल, जोधा अकबर, सावधान इंडिया, गणेश लीला, टाइम बम, वैदेही के अलावा फिल्म राख, दिल्ली गैंग, वारियर सावित्री, देखो ये है मुंबई आदि फिल्मों में काम कर चुके हैं।