फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Asharfi Market traders troubled by drinking water shortage

Muzaffarnagar News: पेयजल किल्लत से परेशान अशर्फी मार्केट के व्यापारी

Tue, 06 May 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Asharfi Market traders troubled by drinking water shortage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पेयजल की किल्लत से परेशान अशर्फी मार्केट के व्यापारियों ने नगर पालिका पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कई माह पहले जलकल विभाग की ओर से हैंडपंप उखाड़ लिए जाने के बावजूद आज तक पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। पालिका में ईओ के न मिलने पर व्यापारियों ने हैंडपंप फिर से न लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


सोमवार को अंसारी रोड स्थित अशर्फी मार्केट के दुकानदार नगर पालिका पहुंचे। दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि पालिका जलकल विभाग के जेई और सभासद पति, कुछ अन्य लोग कुछ माह पहले कांवड़ यात्रा के दौरान मार्केट पहुंचे थे। उन्होंने वहां कर्मचारी लगाकर हैंडपंप उखाड़ना शुरू कर दिया था। ये देखकर दुकानदारों ने उनका विरोध किया था। जब उनसे हैंडपंप उखाड़ने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दे पाये। विरोध के चलते वे लोग सामान छोड़कर आ गए थे, लेकिन उसके बाद से आज तक हैंडपंप की उतारी गई मशीन और दूसरा सामान मार्केट में ही रखा हुआ है। इसके बाद कई बार पालिका आकर समस्या बताई और हैंडपंप लगवाने का आग्रह किया। मगर आज तक हैंडपंप स्थापित नहीं कराया जा सका। बताया कि 30-40 दुकानदारों की मार्केट में पेयजल आपूर्ति का यह एकमात्र साधन समाप्त हो जाने से पीने के पानी को भी तरसना पड़ रहा है। ईओ को भी करीब एक माह पूर्व प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भीषण गर्मी में पानी का प्रबंध नहीं हो पाने से परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। हबीब अहमद, उपेन्द्र सिंह, संजय धीमान, नदीम अहमद और तंजीम मिर्जा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed