फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   As soon as the route changed, the fare of Shamli increased and that of Haridwar decreased.

रूट बदलते ही शामली का किराया बढ़ा और हरिद्वार का घटा

Wed, 20 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
As soon as the route changed, the fare of Shamli increased and that of Haridwar decreased.
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली और मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जाने वाली 100 से ज्यादा रोडवेज बसों का मार्ग बुधवार सुबह से बदल दिया गया। इस कारण यात्री अब लंबी दूरी तय कर अपनी मंजिल पर पहुंचेंगे और उन्हें जेब भी ढीली करनी होगी। शामली का किराया बढ़ गया है, जबकि नए रूट पर टोल प्लाजा नहीं होने के कारण हरिद्वार का किराया घट गया है। शिवरात्रि तक रोडवेज बसों की यहीं व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

इस मार्ग की बसों के बदले मार्ग
मुजफ्फरनगर से हरिद्वार, दिल्ली, ऋषिकेश व आगरा 58 बसें
शामली 31
पानीपत 7
करनाल 6
इस मार्ग की बसें बंद
मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना, कांधला व बड़ौत जाने वाली सभी बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इस मार्ग पर 18 बसें चलती थी। बस बंद होने से इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

अब इस मार्ग से जाएंगी बसें
- मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जाने वाली बसें रामपुर तिराहा से देवबंद, इकबालपुर, झबरेड़ा, रुड़की, लक्सर होते हुए हरिद्वार जाएंगी।
- मुजफ्फरनगर से कुछ बसों को भोपा, मोरना, लक्सर व हरिद्वार भेजा जाएगा।
- मुजफ्फरनगर से बिजनौर व नजीबाबाद से होकर हरिद्वार भेजा जाएगा।
- मुजफ्फरनगर से सीधा शामली जाने वाला मार्ग बंद किया गया है, लेकिन बसों का संचालन जारी रखा है। बसें अब पहले रोहाना, चरथावल, थानाभवन और फिर शामली एसटी तिराहा तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुजफ्फरनगर से बड़ौत जाने वाली बसों को बंद किया गया है। मगर, इन बसों को बड़ौत से लोनी मार्ग पर चलाया जाएगा।
- दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली बसें किठोर, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ, मोरना, तोफीकपुर, लक्सर से होकर हरिद्वार पहुंचेंगी।
यात्रियों की जेब पर ऐसे पड़ेगा भार
- मुजफ्फरनगर से शामली सीधे जाने पर रोडवेज में 57 रुपये किराया था अब कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 75 रुपये किराया हो गया है।
- मुजफ्फरनगर से हरिद्वार सीधे जाने पर पहले 146 रुपये किराया था। अब वाया भोपा-लक्सर मार्ग से जाने पर 135 रुपये किराया लगेगा। 11 रुपये टोल के बचना बताया गया है।

- मुजफ्फरनगर से हरिद्वार वाया देवबंद जाने पर 248 रुपये किराया लगेगा। पहले सीधे हरिद्वार जाने पर 146 रुपये लगते थे।
- दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली बसें किठोर, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ, मोरना, तौफीकपुर, लक्सर से होकर हरिद्वार पहुंचेंगी। पहले दिल्ली से हरिद्वार जाने पर 320 रुपये और अब 324 रुपये लगेंगे। यहां पर टोल का पैसे की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed