{"_id":"6668dcb93e0594edf9059914","slug":"aryan-was-pushed-into-ganganahar-due-to-transaction-dispute-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-124002-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लेन देन के विवाद में आर्यन को गंगनहर में दिया था धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लेन देन के विवाद में आर्यन को गंगनहर में दिया था धक्का
विज्ञापन
भोपा। रहमतपुर निवासी आर्यन उर्फ मधु को उसके ही दोस्त राहुल ने लेनदेन विवाद में नहर में धक्का दिया था और उसकी बाइक भी गंगनहर में डाल दी थी। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी आर्यन उर्फ मधु (23) उत्तराखंड की एक कंपनी में कार्य करता था। दो जून को वह पड़ोसी गांव गड़वाड़ा निवासी राहुल के साथ अपनी बाइक से गांव आ रहा था लेकिन घर नहीं पहुंचा था। उसके भाई टिंकू ने पुलिस को सूचना दी। बाद में आर्यन के भाई की तहरीर पर राहुल के खिलाफ मुकदमा कायम किया था। पुलिस ने घटना का खुलासा कर बताया कि उत्तराखंड से आते समय रास्ते में आर्यन की बाइक की कार से टक्कर हो गई थी, जिसमें कार स्वामी को नुकसान की भरपाई के लिए 30 हजार रुपये आर्यन ने ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। आर्यन राहुल पर दबाव बना रहा था कि वह उसके साथ बैठकर आ रहा था, उसे भी पैसे देने होंगे।
इसी के चलते राहुल ने आर्यन को निरगाजनी गंगनहर में पुल से धक्का दे दिया था। बाइक को भी नहर में डाल दिया था। बाद में आर्यन का शव व बाइक नहर से बरामद हुई थी। एसपी देहात आदित्य बंसल का कहना है कि सर्विलांस से साक्ष्य जुटाए गए। आरोपी से पूछताछ की तो मामला खुला। आरोपी का चालान कर दिया है।