फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arya Samaj's annual festival in Kazikheda

संस्कृति और धर्म की रक्षा का लें संकल्प : गुरुदत्त

Sun, 01 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj's annual festival in Kazikheda
काजीखेडा गांव में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में मंचासीन विद्वान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संस्कृति और धर्म की रक्षा का लें संकल्प : गुरुदत्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज काजीखेड़ा के वार्षिकोत्सव में वैदिक सनातन संस्कृति के मूल्यों, आदर्शों और परंपराओं से युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया गया। ग्रामीणों ने यज्ञ में बड़ी संख्या में आहुति दी।

बघरा ब्लाक के गांव काजीखेड़ा में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ वेद मंत्रों के साथ देवयज्ञ से हुआ। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि देश की भावी पीढ़ी को वैदिक सनातन संस्कृति से अवगत कराएं। ऋषि-मुनियों, महापुरुषों, देशभक्तों के जीवन मूल्यों को जानकर ही राष्ट्र के बेटे-बेटियां देश प्रेमी बनेंगे, संस्कृति तथा धर्म की रक्षा करेंगे। संस्कारों और सद्गुणों से जीवन समाज और राष्ट्र का प्रेरक बनता है। गांव-गांव ऋषि दयानंद के अभियान को बढ़ाएं। शाकाहार अपनाएं, नशे में जीवन व्यर्थ नहीं करे। सत्य, पवित्र मर्यादित आचरण ही संस्कार है, माता-पिता की सेवा एवं आज्ञा पालन ही संस्कार है। स्वामी योगानंद ने कहा कि परिवार में यज्ञ-हवन होंगे, तभी बच्चों को संस्कृति का ज्ञान होगा। आर्य मुनि ने कहा कि युवा स्वाध्याय, सत्संग, योग, यज्ञ से जुड़े, तभी जीवन सफल बनेगा। गजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि संगठित होकर संस्कृति को जीवन में धारण कीजिए। विनोद दधीचि , सुषमा आर्य ने भजनों से महर्षि दयानंद की महिमा का वर्णन किया। राजबीर सिंह आर्य, तपेंद्र, मोहित आर्य, रवि, राजेंद्र कुमार, डॉ. नरेश कुमार, धन कुमार आर्य, रविंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed