{"_id":"6377ca938a762a6688162519","slug":"arto-s-server-stalled-work-related-to-vehicles-is-not-happening-muzaffarnagar-news-mrt6142286200","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ का सर्वर ठप, नहीं हो रहा वाहनों से संबंधित कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ का सर्वर ठप, नहीं हो रहा वाहनों से संबंधित कार्य
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में सर्वर ठप रहने के कारण लोग परेशान लाइन लगाकर खड़े होकर सरवर चालू होने का कर रह?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
15 दिन से बने हालात, कार्य न होने से परेशान लौट रहे लोग
नया रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर आदि के लिए रोजाना लग रही कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एआरटीओ कार्यालय का सर्वर पिछले 15 दिन से ठप है। इस कारण नया रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर, फिटनेस प्रमाण पत्र आदि कार्यों के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना लोग कतार में लगते है, लेकिन कार्य न होने पर परेशान होकर लौट जाते है। एआरटीओ कार्यालय पर रोजाना दर्जनों लोग अपने वाहनों से संबंधित काम कराने के लिए पहुंचते है लेकिन 15 से विभागीय सर्वर ठप पड़ा है। इस कारण कैश की रशीद नहीं कट पा रही है। नया रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर, फिटनेश प्रमाण पत्र न तो प्रिंट हो पा रहे है और न ही इनसे संबंधित कोई कार्य हो पा रहा है। बाहर से एनओसी लेकर आने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। क्योंकि उन्हें काम कराने के लिए लगातार एआरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बाद भी उनका अभी तक काम नहीं हो पा रहा हैं।
लोग बोले, रोज सर्वर डाउन बताकर लौटाया जा रहा
नगर की रामपुरी कालोनी निवासी अजित सिंह का कहना है कि उन्हें एक ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराना था। वह कई दिन से एआरटीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे है। मगर, रोज ही सर्वर डाउन होना बता दिया जाता हैं।
थाना सिविल लाइन क्षेेत्र की मदीना कालोनी निवासी साजिद को छोटे हाथी (टेंपो) की एनओसी जिला सहारनपुर के लिए चाहिए थी। मगर, वह भी सर्वर चालू न होने के कारण पिछले कई दिनों से परेशान घूम रहे है।
विज्ञापन
विभागीय सर्वर पूरे प्रदेश में ही परेशान कर रहा है। इस बारे में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भी भेजी गई है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। - विश्वजीत प्रताप सिंह, एआरटीओ