फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Artists show skill in art exhibition

कला प्रदर्शनी में कलाकारों ने हुनर दिखाया

Sun, 21 Mar 2021 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Artists show skill in art exhibition
एसडी इंटर कालेज में कला प्रदर्शनी में प्रतिभाग करती चित्रकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कला प्रदर्शनी में कलाकारों ने हुनर दिखाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कलांगन और राज्य ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में एसडी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय कला शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रदर्शनी भी लगाई गई।

राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने शुभारंभ किया। विशिष्ट कलाकारों ने विभिन्न तकनीकों द्वारा नए अभिराम के चित्र बनाए। मुख्य अतिथि ने कहा कि कलाकारों के उत्साह व ऊर्जा से अभिभूत हूं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। अकादमी के सचिव डॉ. यशवंत राठौर ने भी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। अकादमी के सदस्य दुर्जन राणा ने कहा कि इससे विद्यार्थियों में सृजनात्मक प्रतिभा का विकास होगा। विशिष्ट अतिथि एनके बंसल, डा. अर्चना रानी, डॉ. राजेंद्र राजन, नीलिमा गुप्ता, ममता दीक्षित, निशा गुप्ता, वंदना वर्मा ने अपने चित्रों के माध्यम से कला की विभिन्न शैलियों से परिचय कराया। माहे नूर, ईशा, शगुफ्ता, टिमसी, आरूषी, शिवानी विशेष सहयोग रहा। कलांगन के अध्यक्ष डा. महावीर ने कहा कि कला के विकास के लिए विद्यालयों में अच्छे कला शिक्षकों की भर्ती के लिए सरकारी स्तर पर भी प्रयास किए जाने की आवश्यकता हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ राजबल सैनी, डॉ. अनिल सैनी, बिन्नू पुंडीर, सुनील सैनी, देवव्रत सैनी, मोहिनी धीमान, पुनीत, कुलदीप सैनी, सागर कल्याण, लवनिका, इंदू रानी, तमसा सैनी, सोनिया रानी, अनमोल सोनी, अंकिता प्रजापति, प्रीति प्रजापति, आयुष, आर्यन, ऋषि आदि का सहयोग का सहयोग रहा।

एसडी इंटर कालेज में कला प्रदर्शनी में प्रतिभाग करती छात्राएं।

एसडी इंटर कालेज में कला प्रदर्शनी में प्रतिभाग करती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed