फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Artist has no religion said indian idol fame singer Farmani naaz

फरमानी ने फरमाया : कलाकार का कोई धर्म नहीं होता, भक्तिगीतों पर आपत्ति से कोई परवाह नहीं

Mon, 01 Aug 2022 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 01:31 AM IST
सार

फरमानी नाज ने मीडिया के सामने कहा कि कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है। वह कव्वाली गाती हैं, तो भक्ति गीत भी पसंद करती हैं। कहना है कि कट्टरपंथियों के साथ उलमा के खफा होने को वह तव्वजों नहीं देती हैं।

विज्ञापन
Artist has no religion said indian idol fame singer Farmani naaz
मुजफ्फरनगर ::::::::::: परिवार के सदस्यों के साथ फरमानी नाज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

इंडियन आइडियल फेम फरमानी नाज (farmani naaz) शिव भक्ति गीत को लेकर विवाद के घेरे में हैं। फरमानी नाज ने मीडिया के सामने कहा कि कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है। वह कव्वाली गाती हैं, तो भक्ति गीत भी पसंद करती हैं। कहना है कि कट्टरपंथियों के साथ उलमा के खफा होने को वह तव्वजों नहीं देती हैं।

विज्ञापन


गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी इंडियन आइडियल फेम और यू-ट्यूब गायिका फरमानी नाज रविवार रात खतौली क्षेत्र में याद-ए-रफी नाइट के कार्यक्रम में पहुंचीं। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उसके भक्तिगीत पर आपत्ति करने वालों से काई फर्क नहीं पड़ता है। कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है, वह सबके लिए गाता है। इंटरनेट मीडिया पर अलग-अलग समुदाय के अपने पेज भी बनाए हैं। कलाकार हिंदू-मुस्लिम देखकर अपनी कला का प्रदर्शन नहीं करता है। जो ऐसा करता है, वह कलाकार नहीं बन सकता।
विज्ञापन


फरमानी ने कहा कि वह कव्वाली गाती हैं, तो भक्ति गीत के साथ भजन को भी पसंद करती हैं, हमने आर्थिक तंगी झेली हैं। उनका अपने पति से विवाद चल रहा है, जिस कारण वह अपने पिता के घर गांव में ही रही है। अपने भाई फरमान और राहुल बच्चन के साथ मिलकर यू-ट्यूब पर गीत बनाती है। गीतों को अपलोड किए तो ख्याति मिलना शुरू हो गई। उसका कहना है कि कट्टरपंथियों के साथ उलमा के खफा होने को वह तव्वजों नहीं देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed