फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrested for robbery by an elderly couple

वृद्ध दंपती से लूटपाट का आरोपी धरा

Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Arrested for robbery by an elderly couple
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला द्वारिकापुरी में वृद्ध दंपती से लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली में रविवार दोपहर प्रेसवार्ता कर सीओ मंडी धनंजय ने बताया कि गत 22 फरवरी की दोपहर दो युवकों ने बुजुर्ग दंपती सेवानिवृत्त इंजीनियर त्रिलोकचंद अग्रवाल व उनकी पत्नी सरला देवी को नशीला पदार्थ सुंघाकर करीब 50 हजार की नगदी व लाखों कीमत के जेवरात लूट लिए थे। पुलिस टीम ने शनिवार देर रात हाईवे पर मुस्तफाबाद कट के निकट स्थित ढाबे से जनपद सहारनपुर के न्यू गोपाल नगर निवासी हरदीप उर्फ दीपा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद द्वारिकापुरी में बुजुर्ग दंपती से लूटपाट का खुलासा किया। आरोपी के पास से 34,800 की नगदी के साथ ही लूटे गए जेवरात भी बरामद किए गए हैं। उधर, बुजुर्ग दंपती की बेटी निशी अग्रवाल का कहना है कि पुलिस ने जो आरोपी पकड़ा है, उसी ने उनके घर में लूटपाट की थी। हालांकि उससे बरामद किए गए जेवरात उनके नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed