{"_id":"5f2c48e28ebc3e3ca74d29cb","slug":"arrest-the-killers-of-sandeep-muzaffarnagar-news-mrt4949885176","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करो
विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 06द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में सीओ फुगाना कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हड़ौली
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदीप के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। हड़ौली गांव के संदीप हत्याकांड के करीब ढाई महीने बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मृतक परिवार की महिलाओं और ग्रामीणों ने सीओ फुगाना कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सीओ से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने भौराकलां थानाध्यक्ष को फोन पर क्लास ली। उन्होंने ग्रामीणों को दो दिन में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव हड़ौली निवासी ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय में सीओ फुुगाना कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। मृत बेटे संदीप उर्फ काला का फोटो लेकर सीओ कार्यालय पहुंची मृतक की माता पुलिस की रवैये पर नाराजगी जताई। परिजनों ने बताया कि संदीप का थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव कुटबा निवासी सतीश बालियान से पैसों का लेनदेन चलता था। आरोप है कि सतीश ने उनके बेटे से साढ़े तीन लाख रुपये ब्याज पर ले रखे थे। पैसे नहीं देने को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। इसी विवाद में 20 मई 2020 को संदीप की हत्या कर दी गई थी। हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी भौराकलां पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इस घटना के संबंध में मृतक की माता 31 मई को एसएसपी से मिली थीं। एसएसपी ने सीओ फुगाना को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के आदेश दिए थे। आदेश की कॉपी सीओ फुगाना को दोबारा देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। सीओ फुगाना राममोहन शर्मा ने ग्रामीणों के सामने फोन पर भौराकलां थानाध्यक्ष को जमकर क्लास ली तथा उन्हें निर्देश दिए। सीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहां कि दो दिन में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। सीओ के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीण शांत हुए। सीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने वालों में मृतक की माता बाला देवी, बहन ममता व प्रियंक, पिता मांगेराम, बलवान सिंह, आभेराम व रामस्वरूप आदि मौजूद रहे।