फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrest mill owner

मिल मालिक, उपाध्यक्ष को गिरफ्तार करो

Tue, 22 Sep 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 22 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Arrest mill owner
बुढ़ाना। बकाया गन्ना भुगतान में चीनी मिल मालिक व अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध किसान सड़क पर आ गए। भाकियू के बैनर तले किसान भैंसा बुग्गी लेकर कोतवाली पहुंचे। क्षुब्ध किसानों ने कोतवाली को घेरकर धरना दिया।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांवों के किसान भैंसा बुग्गी लेकर सोमवार दोपहर कोतवाली पहुंचे। किसानों ने हंगामा प्रदर्शन  करते हुए कोतवाली का घेराव किया और कोतवाली में बुग्गी खड़ी कर भैंसे बांध दिए। दरे बिछाकर किसान कोतवाली में ही बैठ गए। धरना स्थल पर भाकियू के प्रदेश सचिव ओमपाल मलिक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के किसानों का करीब 84 करोड़ रुपया चीनी मिल पर बकाया है।
विज्ञापन


न्यायालय के आदेशों के बाद भी चीनी मिल मालिक किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान नहीं कर रहे हैं। प्रदेश की सपा सरकार भी मिल मालिकों पर दबाव बनाने में असफल रही है। न्यायालय के निर्देशों और जिलाधिकारी के आदेश पर चीनी मिल मालिक तथा मिल के उपाध्यक्ष के विरुद्ध दो माह पहले कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस प्रशासन ने आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने मिल मालिक और वीपी की गिरफ्तारी की मांग की। किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी तथा सीओ एसपी शर्मा ने किसानों को 15 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान दिलाने के लिए दबाव बनाया जाएगा। नामजद चीनी  मिल मालिक व अधिकारियों के खिलाफ दबिश देकर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद किसान शांत हुए। धरना स्थल पर अनुज बालियान, नीटू,  सुधीर, विदुर, ब्रिजेश, बिजेंद्र, ओमकार सिंह, मांगेराम, राजू त्यागी, विनोद, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed