{"_id":"5e29eb1e8ebc3e4b5b6f525d","slug":"arrest-in-gangrape-devband-news-mrt465429177","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
देवबंद। गैंगरेप पीड़िता द्वारा लखनऊ में सीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास करने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
पति पर साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाने वाली पीड़िता द्वारा दो दिन पूर्व लखनऊ में सीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास करने के बाद पुलिस ने बुधवार को जहां पठानपुरा निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नकुड़ के खेड़ा अफगान निवासी तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार किया है। जिसे जेल भेज दिया गया है, जबकि लखनऊ जिस टीम को भेजा गया था वह टीम पीड़िता को लेकर वापस आ गई है। पीड़िता अपने परिजनों के पास चली गई। वहीं, आरोपी पति ने जो वीडियो फुटेज पुलिस को दी गई हैं उसमें कुछ वीडियो में पीडिता अन्य आरोपियों के बारे में बातचीत कर रही है। एक वीडियो में पीड़िता एक व्यक्ति ओर दो बुर्कानशीं महिलाओं से बात करते हुए उन्हें कुछ कपड़े दे रही है, जबकि कुछ और वीडियो भी हैं जिनकी सत्यता की पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि सभी वीडियो की जांच कराई जा रही है।