फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrangements for food and lodging of youth will be free in Agniveer recruitment

अग्निवीर भर्ती में निशुल्क होगी युवाओं के खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था

Sun, 18 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Arrangements for food and lodging of youth will be free in Agniveer recruitment
डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले पश्चिमी यूपी के 13 जिलों के युवाओं के ठहरने और खाने-पीने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। युवाओं को सड़कों और फुटपाथ पर नहीं होने दिया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की पहल पर उद्यमी और समाजसेवियों ने व्यवस्था की जिम्मेदारी ली है। बालियान ने बताया कि युवा फार्म हाउस में ठहरेंगे और वहीं से भर्ती स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होने वाली भर्ती के लिए वेस्ट यूपी के 13 जिलों के युवा प्रतिभाग करेंगे। अभ्यर्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उनकी पहल पर उद्यमी एवं समाजसेवी भीमसेन कंसल, सतीश गोयल और राकेश बिंदल ने अभ्यर्थियों की आवासीय और खाने-पीने की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली है। मेरठ रोड स्थित वेदांता फार्म हाउस पर युवाओं को ठहराया जाएगा। यहीं से युवा नुमाइश कैंप और स्पोर्ट्स स्टेडियम में भर्ती के लिए रवाना होंगे। मुजफ्फरनगर में यह चौथी भर्ती है।
विज्ञापन

रोजाना पहुंचेंगे सात से आठ हजार युवा
भर्ती के दौरान रोजाना सात से आठ हजार युवा प्रतिदिन शहर में आएंगे। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था, विद्युत निगम को प्रकाश व्यवस्था, नगर पालिका को भर्ती परिसर में साफ-सफाई रखने एवं समय समय पर कूड़ा उठाने, भर्ती क्षेत्र में प्रतिदिन फॉगिग एवं सैनिटाइजेशन, अग्निशमन विभाग को किसी भी आपातकाल स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के युवा होंगे भर्ती में शामिल
अग्निवीर भर्ती में मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, शामली के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सबसे पहले दौड़ेंगे गौतमबुद्धनगर के युवा
अग्निवीर भर्ती 20 सितंबर से शुरू होगी। सबसे पहले गौतमबुद्धनगर के युवा दौड़ेंगे। आखिरी तीन दिन में मेरठ की मवाना, मेरठ और सरधना तहसील के युवा दौड़ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed