{"_id":"58752ebb4f1c1b922bba7d49","slug":"arpita-saini","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्पिता ने अमरावती मैराथन में 50 हजार जीते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्पिता ने अमरावती मैराथन में 50 हजार जीते
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
अपर्ति सैनी को सम्मानित करते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
एसडी कॉलेज की बीपीएड की छात्रा अर्पिता सैनी ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित अमरावती मैराथन में विश्वभर के धावकों के बीच पांचवां स्थान प्राप्त कर 50 हजार का ईनाम जीता है। शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष एसएन सिंह ने कहा कि अमरावती मैराथन में दुनिया के धावकों में अर्पिता को जहां पांचवा स्थान मिला है, वहीं भारतीय धावकों में वह दूसरे स्थान पर रही।
अर्पिता सैनी इससे पहले नई दिल्ली में चेलेंज रन में प्रथम स्थान, गंगा मैराथन हरिद्वार में तृतीय स्थान, देहरादून मैराथन में तीसरा स्थान, पिंकसिटी मैराथन जयपुर में दूसरा स्थान प्राप्त कर चुकी है। एसडी कॉलेज के ही छात्र रहे कपिलदेव उसके प्रशिक्षक हैं।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके मित्तल ने कहा कि अर्पिता सैनी एक दिन अपने परिवार, कॉलेज और देश का नाम दुनिया में रोशन करेगी। अर्पिता सैनी ने कहा कि उसकी सफलता में प्रशिक्षक कपिलदेव, गुरु डॉ. एसएन सिंह और माता-पिता का सहयोग है। उन्होंने एसडी कॉलेज परिवार का धन्यवाद भी किया। इस दौरान डॉ. निशा अग्रवाल, डॉ. अजयपाल सिंह, डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ. विश्वंभर पांडेय, डॉ. अरुणिमा, डॉ. शेखरचंद मौजूद रहे।