फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arpit Kaushik won the speech competition

अर्पित कौशिक ने जीती भाषण प्रतियोगिता

Thu, 10 Nov 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Arpit Kaushik won the speech competition
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में कॉमर्स एजूकेशन डे पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ रवि अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विषय रोल ऑफ डिजिटल मीडिया, लाइफ ऑफ एन एंटरप्रेन्योर, इश्यू दैट मॉडर्न बिजनेस अवर फेसिंग, इफेक्ट रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम, बैरियर टू इफेक्ट कम्यूनिकेशन रखे गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्पित कौशिक, द्वितीय स्थान आरिज व तृतीय स्थान अक्षरा पुंडीर और सांत्वना पुरस्कार मिसकत व रोहन गुप्ता ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन मानसी अरोरा ने किया। निर्णायक की भूमिका में एकता मित्तल, नीतु गुप्ता रही। आयोजन में डॉ नवनीत वर्मा, डॉ अतुल वर्मा, डॉ सुरेश चंद शुक्ला, डॉ रिंकु एस गोयल, प्रशांत शर्मा, डॉ जगमोहन सिंह जोदान, अमन वर्मा, नुपुर अरोरा, प्राची चौधरी, डॉ नदीम, पूजा दीक्षित, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed