{"_id":"6324c21ba8541f61ed4a1a7f","slug":"aro-vikas-kumar-removed-from-jansath-muzaffarnagar-news-mrt605572867","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरओ विकास कुमार को जानसठ से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरओ विकास कुमार को जानसठ से हटाया
विज्ञापन
जानसठ/मुजफ्फरनगर। रुपये मांगने की ऑडियो वायरल होने के बाद जानसठ के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास सिंह को डीएसओ ने जानसठ से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। प्रदेश के प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी है। सहारनपुर मंडल के खाद्य उपायुक्त राजनारायण ने जानसठ तहसील में पहुंचकर शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए।
राशन डीलरों के साथ बैठक में खुलेआम महीने की रकम मांगने वाले क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास सिंह को जानसठ और खतौली तहसील से हटा दिया गया है। एआरओ के साथ जानसठ के पूर्ति निरीक्षक का चार्ज भी विकास के पास था। डीएसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि खतौली के पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा को जानसठ का कार्यभार भी दिया गया है। उधर, ऑडियो वायरल होने का समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्रदेश के प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद ने सहारनपुर मंडल के उपायुक्त खाद्य एवं रसद को 24 घंटे में जांच पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त राजनारायण यादव जानसठ तहसील में पहुंच गए। यहां उन्होंने मुख्य शिकायतकर्ता को बुलाया और उनके बयान दर्ज किए। शिकायतकर्ताओं ने विकास कुमार द्वारा पैसे मांगे जाने की ऑडियो भी जांच अधिकारी को सौंपी।
समर्थन में भी दिए गए बयान
तहसील क्षेत्र के अन्य राशन डीलर भी तहसील पहुंचे। कुछ ने एक ही प्रार्थना पत्र पर विकास सिंह के पक्ष में भी बयान दिए। जांच अधिकारी ने लगभ 75 राशन डीलर के बयान लिए।
विज्ञापन
जांच शासन को भेजी जा रही
सहारनपुर मंडल के खाद्य उपायुक्त राजनारायण ने बताया कि पैसे मांगने की ऑडियो का मामला गंभीर है। इस प्रकरण की पूरी जांच शासन को भेजी जा रही है।
शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई की
डीएसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विकास सिंह की ऑडियो का मामला जैसे ही सामने आया डीएम के आदेश पर उन्हें तुरंत हटा दिया गया। अब जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
उगाही के लिए प्राइवेट युवक करते हैं धमकी भरी कॉल
जिले में पूर्ति विभाग कई मामलों में बदनाम हुुआ है। कई जगह प्राइवेट युवक विभाग के अधिकारियों के नाम से कॉल करते हैं। प्राइवेट लोग ही कॉल कर राशन डीलर और अन्य लोगों से बातचीत करते हैं।