फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Army team defeats Haryana

सेना की टीम ने हरियाणा को हराया, कुटबा में कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

Tue, 12 Dec 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 12 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Army team defeats Haryana
ट्रॉफी के साथ कबड्डी की विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर के गांव कुटबा में आयोजित ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय सेना की टीम ने हरियाणा को हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंत चौटाला और भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने विजेता, उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


शाहपुर के गांव कुटबा में चार दिवसीय आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल, किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की स्मृति में आयोजित ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय सेना की टीम ने 35 अंक प्राप्त कर बुडसाम हरियाणा को 22 अंकों से रौंदते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


वहीं, सेमीफाइनल में बुडसाम हरियाणा की टीम ने 35 अंक प्राप्त कर सीमा सुरक्षा बल दिल्ली को 12 अंकों से और भारतीय सेना की टीम ने 38 अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की टीम को 16 अंकों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा क्वार्टर फाइनल में राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की टीम ने खानपुर हरियाणा को 19 अंकों से, बुडसाम हरियाणा में बंतीखेड़ा को 18 अंकों से, सीमा सुरक्षा बल ने खानपुर बुटराड़ा को तीन अंकों से, भारतीय सेना ने 35 अंक प्राप्त कर चौधरी क्लब काकड़ा को 10 रन से हराया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आईएनएलडी के सांसद दुष्यंत चौटाला और भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत आदि ने प्रतियोगिता की विजेता टीम भारतीय सेना को ट्रॉफी वे एक लाख रुपये, उप विजेता टीम को ट्रॉफी में 51000 रुपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।


इसके अलावा सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन बालियान और जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह सौरम ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में गांव कुटबा-कुटबी के लोगों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed