{"_id":"5834979b4f1c1b2c2513b732","slug":"army-recruiting-will-start-from-november-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 नवंबर से शुरू होगी सेना भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 नवंबर से शुरू होगी सेना भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में भर्ती के लिए प्रदेश के सात जिलों के युवाओं को मौका मिलने जा रहा है। भर्ती मुजफ्फरनगर शहर में होगी। सेना के अधिकारियों ने भर्ती की तैयारी के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड का निरीक्षण किया। भर्ती 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान मुजफ्फरनगर के अलावा मेरठ, बिजनौर, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर और सहारनपुर जिले के अभ्यर्थियों को भर्ती होने का मौका मिलेगा।
आर्मी भर्ती कार्यालय मेरठ से आए अफसरों ने मंगलवार को एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ शहर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड का निरीक्षण किया। सेना के अधिकारियों के अनुसार 13 दिन चलने वाली इस भर्ती में साढ़े 17 से 21 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकेंगे। इस बार भर्ती में एक दिन में पूरे जिले के बजाए तहसील वार अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए मौका दिया गया है। भर्ती में मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर और बिजनौर के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
इसके लिए 30 नवंबर को मेरठ की सरधना तहसील, एक दिसंबर को मेरठ की सदर और मवाना तहसील, दो दिसंबर को गाजियाबाद सदर, मोदीनगर और हापुड़ तहसील, तीन दिसंबर को बुलंदशहर सदर, सिकंदराबाद, अनूपशहर और डिबाई तहसील, चार दिसंबर को बुलंदशहर की स्याना, शिकारपुर और खुर्जा तहसील, पांच दिसंबर को हापुड़ सदर, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना तहसील, छह दिसंबर को सहारनपुर सदर, बेहट, नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारन तहसील, सात दिसंबर को बिजनौर सदर, नजीबाबाद और धामपुर तहसील, आठ दिसंबर को मुजफ्फरनगर के कैराना, खतौली और जानसठ तहसील, इसी दिन बिजनौर की नगीना और चांदपुर तहसील, नौ दिसंबर को मुजफ्फरनगर सदर और बुढ़ाना तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। दस दिसंबर को आईडीजी और आरटी जेसीओ के लिए यूपी और उत्तराखंड के युवाओं की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
रणजी मैच और कबड्डी मैच ने खड़ी की समस्या
मुजफ्फरनगर। सेना की भर्ती के दौरान ही जनपद में क्रिकेट का रणजी मैच और कबड्डी के मैच आयोजित किए जाने हैं। स्टेडियम में मैच होने के कारण भर्ती के लिए ट्रैक बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को जगह तय कर दी जाएगी। स्टेडियम में होने वाले खेलों को भी ध्यान में रखा जाएगा। यह तय है कि भर्ती स्टेडियम में या फिर नुमाइश ग्राउंड में होगी।