फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   AQI 384, air quality worst

एक्यूआई 384, हवा की गुणवत्ता हुई सबसे खराब

Mon, 08 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
AQI 384, air quality worst
मुजफ्फरनगर के मालवीय चौक पर सुबह फैली धुध में गंतव्य को जाते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। हवा की खराब गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पा रहा है। सोमवार को एक्यूआई दोपहर के समय 384 पर पहुंच गया। 2021 में हवा की गुणवत्ता का सबसे खराब स्तर है। इससे पहले 15 जनवरी को एक्यूआई 380 पर ही पहुंचा था।
विज्ञापन

दिवाली के बाद से मौसम के मिजाज में सुधार नहीं हो पा रहा है। आतिशबाजी और पटाखे छुड़ाने से एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार बढ़ रहा है। पिछले चार दिन में ही यह लगभग दोगुने स्तर पर पहुंच गया। आने वाले सप्ताह में इसके और अधिक बढ़ने की आशंका है, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ठंड बढ़ते ही स्मॉग का असर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

इन तिथियों में बही सबसे प्रदूषित हवा
माह एक्यूआई
15 जनवरी 380
19 फरवरी 280
18 मार्च 321
02 अप्रैल 322
01 मई 334
09 जून 355
01 जुलाई 330
26 अगस्त 160
06 सितंबर 140
21 अक्तूबर 305
08 नवंबर 384
प्रदूषण रोकने के लिए कर रहे प्रयास
जिला प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि शहर के चिह्नित एरिया में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। एंटी स्मॉग गन का प्रयोग भी किया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खुले में निर्माण सामग्री डालने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। सोमवार को नई मंडी क्षेत्र में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषित हवा से बचाव है जरूरी
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार का कहना है कि प्रदूषित हवा से बचाव जरूरी है। सांस, टीबी, अस्थमा और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के मरीजों को ऐसे समय में विशेष एहतियात बरतनी चाहिए। खासकर सुबह और शाम घर से न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed