{"_id":"6738d2fdbcdebe3cef09de0e","slug":"aqi-383-air-pollution-at-dangerous-level-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-134088-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्यूआई 383 : सबसे खतरनाक स्तर पर वायु प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्यूआई 383 : सबसे खतरनाक स्तर पर वायु प्रदूषण
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हवा की खराब गुणवत्ता लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। एक्यूआई 383 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। प्रदूषित हवा से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। आंखों में जलन का अहसास हुआ। खुले में निर्माण सामग्री, उद्योगों के संचालन में लापरवाही और वाहनों की बढ़ती संख्या को प्रदूषण की वजह माना जा रहा है।
इससे पहले आठ नवंबर को एक्यूआई 342 पर पहुंच गया था। लेकिन शनिवार को हवा की गुणवत्ता और अधिक खराब हो गई। एकाएक बढ़ी ठंड और हवा की रफ्तार कम होने के चलते धूल और मिट्टी के कारण वातावरण में प्रदूषण को बढ़ा रहे है। शनिवार सुबह 10 बजे तक स्मॉग छाया रहा। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से शहर के भोपा रोड पर एंटी स्मॉग गन से छिड़काव कराया गया। टैंकरों से पानी का छिड़काव भी कराया गया। दोपहर के समय हल्की राहत मिली, लेकिन शाम के समय फिर से स्मॉग छा गया, जिससे मुश्किलें खड़ी हो गई।
-- --
इनसेट
स्मॉग में सांस लेना मुश्किल
हवा में जमें धूल के कणों के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एहतियात के लिए कुछ लोग माॅस्क लगाकर भी गुजरे। इसके अलावा आंखों की जलन के चलते चश्मे का प्रयोग किया गया। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि ऐसे मौसम में मॉस्क और चश्मे का प्रयोग किया जाना चाहिए। सांस के रोगियों को सुबह और शाम के समय खुली हवा में निकलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
इनसेट
सांस रोगी ठंड में ऐसे करें बचाव
- सुबह-शाम घर से निकलने से परहेज करें
- ठंड के समय गरम पानी का सेवन करें
- सुबह के समय धूप में जरूर बैठे
- घर से निकलते समय मॉस्क का प्रयोग करें
इनसेट
इस तरह रही हवा की गुणवत्ता
तिथि एक्यूआई
16 नवंबर 383
15 नवंबर 338
14 नवंबर 275
13 नवंबर 291
12 नवंबर 265
11 नवंबर 240
10 नवंबर 250
09 नवंबर 206
08 नवंबर 342
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट
इस तरह रहा न्यूनतम तापमान
तिथि तापमान/डिग्री
16 नवंबर 15.0
15 नवंबर 15.6
14 नवंबर 16.5
13 नवंबर 15.8
12 नवंबर 17.0
11 नवंबर 18.7
10 नवंबर 16.7
09 नवंबर 16.7
08 नवंबर 16.7
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट
तीन दिन परेशान करेगा स्मॉग
एनसीआर क्षेत्र में मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रात के तापमान में भी लगातार गिरावट जारी है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि एनसीआर में एक्यूआई बढ़ हुआ है। करीब तीन दिन तक ऐसे ही हालात रह सकते हैं। इसकी वजह यह है कि हवा की रफ्तार कम है। एकाएक ठंड बढ़ गई है, जिससे धूल मिट्टी के कण वातावरण में तैर रहे हैं।