फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Approval of street vendors loans up to 20 thousand by April 15

स्ट्रीट वेंडरों के 20 हजार तक के ऋण 15 अप्रैल तक स्वीकृत करें

Fri, 08 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Approval of street vendors loans up to 20 thousand by April 15
मुजफ्फरनगर। पीएम स्वनिधि योजना में जिन लोगों ने दस हजार रुपये समय से जमा कर दिए हैं, उन सभी बैंक 20 हजार का ऋण 15 अप्रैल तक देंगे। डीएम ने जिले के सभी ईओ और बैंक अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को कहा कि वे पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत प्रथम ऋण 10 हजार की अदायगी करने वाले सभी स्ट्रीट वेंडरों का हर हाल में दो दिन के अंदर 20 हजार के ऋण का ऑनलाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने बैंक शाखा प्रबंधकों को भी स्पष्ट कहा कि 20 हजार के ऋण के लिए जितने भी ऑनलाइन आवेदन नगर निकायों के द्वारा बैंकों को भेजे गये हैं, उनकी शत-प्रतिशत स्वीकृति का कार्य करें, अगर किसी प्रकार की लापरवाही की तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी ईओ से पीएम स्वनिधि योजना का नगर निकाय की आम भाषा में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा सभी वेंडरों को इस योजना से होने वाले फायदों से अवगत कराने के लिए कहा। बैठक में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ एमएस फौजदार, परियोजना अधिकारी डूडा संजीव सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed