{"_id":"65f376eb1131a2853202d5e4","slug":"approval-of-rs-233-crore-for-office-construction-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-118705-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कार्यालय निर्माण के लिए 2.33 करोड़ की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कार्यालय निर्माण के लिए 2.33 करोड़ की स्वीकृति
Fri, 15 Mar 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
- बघरा को छोड़ सभी ब्लॉकों में बनाए जाएंगे सीडीपीओ कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बाल पुष्टाहार योजना को गति देने को जिले के आठ ब्लाॅकों में सीडीपीओ कार्यालयों का निर्माण किया जाएगा। बघरा को छोड़ सभी ब्लाॅक मुख्यालयों पर कार्यालय बनेंगे। सरकार ने इसके लिए दो करोड़ 33 लाख 28 हजार की स्वीकृति प्रदान की है।
प्रत्येक कार्यालय के लिए सरकार ने 29.16 लाख स्वीकृत किया है। पहली किश्त के रूप में 7.29 लाख जारी हुआ है। जिले में आंगनबाड़ी कार्यालयों के निर्माण के साथ ब्लाॅक स्तर पर सीडीपीओ के बैठने के लिए कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है। बघरा ब्लाॅक में यह कार्यालय पहले से ही बना है। बघरा को छोड़ अन्य ब्लाॅकों शाहपुर, चरथावल, पुरकाजी, मोरना, जानसठ, खतौली, कूकडा, बुढ़ाना में सीडीपीओ कार्यालय बनेंगे।
अपर सांख्यिकीय अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि प्रत्येक कार्यालय में एक ऑफिस, एक मिटिंग हॉल, एक गोदाम, शौचालय, लॉबी आदि शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने एक कार्यालय के लिए 29.16 लाख स्वीकृत किया है। निर्माण के लिए सभी कार्यालयों की पहली किश्त 7.29 लाख के रूप में विभाग को मिल गई है। निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। इस योजना पर सरकार कुल दो करोड़ 33 लाख 28 हजार खर्च करेगी।