फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Approval for new admissions in Darul Uloom

दारुल उलूम में नए दाखिलों को मिली मंजूरी

Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Approval for new admissions in Darul Uloom
दारुल उलूम, देवबंद - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में एक दिवसीय कार्यसमिति (मजलिस-ए-आमला) की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सदस्यों ने निर्माण, शिक्षा और संस्था के विकास के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, साथ ही नए दाखिलों (प्रवेश) के लिए मंजूरी भी दी गई।
विज्ञापन

संस्था के मेहमानखाने में दो चरणों संपन्न हुई मजलिस-ए-आमला की बैठक में पिछले कार्रवाई की समीक्षा की गई। तंजीम-ओ-तरक्की, शिक्षा और अकाउंट समेत विभिन्न विभागाध्यक्षों ने अपनी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिस पर आमला सदस्यों ने संतुष्टि जताई। वर्तमान परिस्थितियों में संस्था का बजट, बिजली, निर्माण और शिक्षा आदि कई मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, साथ ही आमला सदस्यों ने मुफ्ती सैयद सलमान मंसूरपुरी की उस्ताद के पद पर नियुक्ति, मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी को शिक्षा विभाग का प्रभारी बनाए जाने और कर्मचारियों के वेतनवृद्धि को लेकर पूर्व में पारित प्रस्तावों की समीक्षा की। इसमें संस्था के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी, मौलाना अरशद मदनी, मौलाना रहमतुल्ला कश्मीरी, विधायक मौलाना इस्माइल मालेगांव, मौलाना अनवार बिजनौरी, मौलाना महमूद राजस्थानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed