फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Appraisal is almost complete, today will be a holiday

मूल्यांकन लगभग पूरा, आज रहेगा अवकाश

Sun, 24 May 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Appraisal is almost complete, today will be a holiday
मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते डीआईओएस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मूल्यांकन लगभग पूरा, आज रहेगा अवकाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो गया है। 91.74 प्रतिशत कापियां चेक हो चुकी हैं। डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उधर, शासन ने ईद के मौके पर मूल्यांकन कार्य नहीं कराने की घोषणा की है।

लॉकडाउन लागू होने के चलते रोके गए मूल्यांकन कार्य की दोबारा शुरुआत 19 मई को हुई थी। जिला मुख्यालय पर इंटर का मूल्यांकन कार्य राजकीय इंटर कॉलेज तथा डीएवी इंटर कॉलेज में हो रहा है, जबकि हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं इस्लामिया इंटर कॉलेज एवं चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज में चेक हो रही हैं। 19 मई को 25 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य हुआ था। छह दिन बाद 91.74 प्रतिशत कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। बाकी बचा हुआ मूल्यांकन भी एक-दो दिन में पूरा होने की उम्मीद है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि शासन ने ईद के दिन मूल्यांकन कार्य नहीं कराने के निर्देश दिए हैं। इसलिए सोमवार को अवकाश रहेगा। उन्होंने सभी परीक्षकों को मूल्यांकन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोरोना से बचाव के लिए जरूरी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed