Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Appointment was against the rules, recommendation for removal

नियम विरुद्ध हुई थी नियुक्ति, निष्कासन की संस्तुति

Sun, 18 Sep 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Appointment was against the rules, recommendation for removal
मुजफ्फरनगर : कलक्ट्रेट स्थित कोषाधिकारी कार्यालय। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नियम विरुद्ध हुई थी नियुक्ति, निष्कासन की संस्तुति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने मेरठ कोषागार में तैनात मुख्य रोकड़िया सुशील कुमार को सेवा से निष्कासित करने की संस्तुति कर दी है। जांच के बाद निदेशक कोषागार को पत्र लिखा है। मुजफ्फरनगर के कोषागार में सुशील कुमार की नियम विरुद्ध नियुक्ति कर दी गई थी। 33 साल की नौकरी के बाद भी उनके पास कोई नियुक्ति पत्र नहीं है।
रामपुरम निवासी जयप्रकाश ने मुख्यमंत्री को शिकायत की थी कि मेरठ कोषागार में तैनात सुशील कुमार की नियुक्ति नियम विरुद्ध हुई है। मुजफ्फरनगर के कोषागार में 12 सितंबर 1989 को सुशील की नियुक्ति रोकड़िया के पद पर कर दी गई। नियुक्ति के लिए उस समय न कोई विज्ञापन निकाला गया और न ही डीएम से अनुमति ली गई।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर इस प्रकरण की जांच अपर निदेशक कोषागार मेरठ अतुल कुमार सिंह ने की। जांच में उन्होंने शिकायत को सही पाया। नियुक्ति अनियमित पाई गई। सुशील के पास को नियुक्ति पत्र भी नहीं मिला। जांच शासन को भेज दी गई। शासन ने इस पूरे मामले में कार्रवाई के लिए डीएम मुजफ्फरनगर को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सीबी सिंह ने जांच में पाया कि सुशील कुमार की नियुक्ति अनियमित एवं नियमों के विपरीत हुई है। शासन को सुशील कुमार को सेवा से निष्कासन की संस्तुति की गई है। पत्र में लिखा है कि सुशील कुमार इस समय मुख्य रोकड़िया है, इस कारण उसका नियुक्ति प्राधिकारी डीएम न होकर निदेशक कोषागार है। इसलिए निष्कासन की प्रक्रिया निदेशक कोषागार पूरी करें।
10वीं पास रोकड़िया बने प्रमोद पर गिरेगी गाज
कोषागार में कक्षा दस तक पढे़ प्रमोद कुमार रोकड़िया का कार्य कर रहे है। इनकी भी जांच चल रही है। जांच में इनकी शैक्षिक योग्यता पद के अनुरूप नहीं मिली। शिकायत के बाद इन पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

कोट...
कार्रवाई निदेशक कोषागार करेंगे
अपर निदेशक कोषागार की जांच में सुशील कुमार की नियुक्ति अवैध पाई गई है। जांच के आधार पर नियुक्ति प्राधिकारी निदेशक कोषागार को सेवा से निष्कासन की कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है। - सीबी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed