अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स: बालिकाएं चुप्पी तोड़ें और साहस का दें परिचय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिकाएं बदनीयती को पहचानें और अपने साथ हुई किसी भी तरह की बदसलूकी को अनदेखी न करें। यदि कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी तरह की गलत हरकत करता है तो पहली बार ही उसे सख्ती से रोक दें। इसकी जानकारी अभिभावकों के साथ ही स्कूल में अपने शिक्षिकाओं को दें।
अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत शनिवार को शहर के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया।
एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने कहा कि समाज में अक्सर देखा जाता है कि बालिकाओं के साथ कोई भी घटना किसी तरह की होने पर उसमें पीड़िता की सहमति मान ली जाती है। इसी डर के चलते बालिकाएं व महिलाएं भी अपने साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना पर चुप्पी साध लेती हैं, जो ठीक नहीं हैं। जनपद में डायल-100 प्रभारी एसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि डायल-100 की 59 फोर-व्हीलर और 17 टू-व्हीलर गाड़ियां हर कदम पर आपके साथ खड़ी हैं।
छात्राओं के सवाल, अफसरों के जवाब
रितिका भारद्वाज:- फेक नंबर से कॉल आते हैं। उसे ब्लॉक कर दें तो दूसरे, फिर तीसरे नंबर से आने लगते हैं। ऐसे में क्या करना चाहिए ?
जवाब:- यह साइबर क्राइम के तहत आता है। यदि संभव हो तो अपना मोबाइल नंबर बदल लें। किसी भी अपरिचित को अपना नंबर न दें।
जाह्नवी त्यागी:- ट्यूशन पढ़ने जाते हैं और लड़के परेशान करने लगते हैं। हमारे पास मोबाइल भी नहीं है तो क्या करें ?
जवाब:- आत्मबल और हिम्मत बनाए रखिए। अपने पास के किसी भी घर को नॉक करिए और जो भी बाहर आए, उसे अपनी परेशानी बताते हुए 100 नंबर डायल करने के लिए कहें।
ईशा:- डायल-100 पहुंचने का समय 7 से15 मिनट हैं। यदि इस बीच में असामाजिक तत्व घटना कर दे या फोन बंद हो जाए तो क्या करें ?
जवाब:- कॉल करने के बाद डायल-100 पहुंचने का यह एवरेज समय है। जरूरी नहीं कि इतना ही समय मौके पर पहुंचने में लगे।
श्रुति शर्मा:- कोई पीछा करता है तो इग्नोर करने के लिए कहा जाता है, जिसके पीछे बदला लेने का डर रहता है। ऐसे में क्या करें ?
जवाब:- ऐसी घटनाओं को कतई इग्नोर न करें, बल्कि अपने परिजनों या फिर शिक्षकों को बताएं। यदि ऐसा संभव न हो तो महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल कर उन्हें बताएं।
आस्था:- व्हाट्सअप पर कोई अनवांटेड नंबर आ रहा हो और ब्लॉक करने के बावजूद मेसेज भेज रहा हो तो क्या करें ?
जवाब:- नंबर ब्लॉक करने के बाद उस नंबर से मेसेज नहीं आ सकता, जब तक कि उसे अनब्लॉक न किया जाए। यदि फिर भी ऐसा हो रहा है तो नंबर चेंज कर लीजिए।
प्रताप राणा:- सोशल मीडिया पर अक्सर भड़काऊ पोस्ट डाली जाती हैं, क्या करें ?
जवाब:- ऐसी किसी भी पोस्ट को न तो लाइक करें, न उस पर कमेंट्स करें और न ही ऐसी पोस्ट को शेयर करें।
वंश शर्मा:- बड़ी संख्या में यूथ ऑनलाइन गेम पबजी खेल रहे हैं। पुलिस ऐसे गेम पर रोक लगाने के लिए क्यों काम नहीं करती ?
जवाब:- इसके लिए युवाओं को ही जागरूक होना होगा कि वे इस तरह के गेम्स से जितना हो सके दूरी बनाएं।
अभिनव:- बच्चे स्कूल से कहीं जाते हों और कोई प्रभावशाली व्यक्ति उनका किडनैप करने का प्रयास करें तो क्या करें ?
जवाब:- इसका जवाब परिजनों को तलाशना चाहिए कि ऐसे प्रभावशाली व्यक्ति को वोट न करें तो असामाजिक तत्वों को संरक्षण देता हो।
शिवांक शर्मा:- पुलिस में जाना चाहते हैं, लेकिन देखते हैं कि नेता लोग पुलिस पर दबाव बनाकर उन्हें कर्तव्य का पालन करने से रोकते हैं। ऐसे में क्या करना चाहिए ?
जवाब:- दबाव हर फील्ड में होता है। पुलिस विभाग भी इनमें से एक है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि पुलिस पर हर कोई आए और दबाव बनाकर उल्टे-सीधे काम कराए।
नुक्कड़ नाटक सेव एनीमल्स से झकझोरा
अपराजिता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया व एसआई गजेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। पीआर पब्लिक स्कूल के कक्षा-नौ के बच्चों ने आशाएं खिलें दिल कीं, उम्मीदें हंसे दिल कीं, समूह-गीत प्रस्तुत किया। कक्षा-सात के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक सेव-एनीमल्स प्रस्तुत कर सभी को झकझोरते हुए पर्यावरण व वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश दिया। अंत में स्कूल मैनेजर अशोक कुमार सिंघल, डायरेक्टर अनघ सिंघल व प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
स्कूल के प्रॉक्टोरियल बोर्ड का किया गया गठन
अपराजिता कार्यक्रम में पीआर पब्लिक स्कूल के प्रॉक्टोरियल बोर्ड का भी गठन किया गया। इसमें हेड ब्वॉय र्नितष्य पाहूजा, हेड गर्ल तृप्ति गोयल, स्पोर्ट्स कैप्टन दीपांश वाल्डे को चुना गया। लिली हाउस में अनिक को कैप्टन, आर्यन भारती को वाइस कैप्टन, लोटस हाउस में प्रियांशी शर्मा कैप्टन, मुकुल पाल वाइस कैप्टन, रोज हाउस में शिवांक कैप्टन, सेजल वाइस कैप्टन, ट्यूलिप हाउस में लवी खरबंदा कैप्टन, अक्श मलिक को वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिक पलक अरोरा के साथ ही वंश व महिमा ने संयुक्त रूप से किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/