फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aparajita: Healthy body is necessary for success, do yoga daily

अपराजिता : सफलता के लिए जरूरी है स्वस्थ शरीर, रोजाना करें योग

Tue, 27 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: Healthy body is necessary for success, do yoga daily
अपराजिता कार्यक्रम में प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अपराजिता : सफलता के लिए जरूरी है स्वस्थ शरीर, रोजाना करें योग
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम में बेटियों को स्वस्थ रहने के तौर-तरीके बताए गए। स्वच्छ जीवन शैली, नियमित व्यायाम और योग के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए अच्छा खानपान भी जरूरी है।
अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल्स अभियान के अंतर्गत तिस्सा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार चौहान ने किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक चिकित्सक डॉ. प्रवीण गोस्वामी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। छात्राओं को पौष्टिक खुराक के अलावा नियमित व्यायाम करना चाहिए। बीमारियों को छिपाने के बजाय उपचार कराने से समस्या का निदान होगा। सफलता की पहली सीढ़ी बेहतर स्वास्थ्य भी है। सीएचओ आरती धीमान ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बेटियां आत्मनिर्भर होंगी तो दो पीढ़ियों की तरक्की होगी। अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि बेटियों के पालन पोषण और शिक्षा पर ध्यान दें। छात्राओं से आह्वान किया कि वह आत्मनिर्भर और निर्भीक बनकर कार्य करें। इस दौरान प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन, शिक्षक अवधेश कुमार, शिक्षिका प्रवीणा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को होना होगा निडर
छात्रा माही का कहना है कि छात्राओं और महिलाओं को निडर बनना पड़ेगा। कार्यक्रम से छात्राओं का मनोबल बढ़ा है। उपयोगी जानकारी मिली है।
छात्रा रीदा ने कहा कि आधुनिक युग में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तभी वह अपने हक के लिए लड़ सकती हैं।
छात्रा पूजा ने कहा कि आत्मविश्वास की कमी तरक्की में बाधक होती है। उच्च शिक्षा आत्मविश्वास पैदा करती है, इसलिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना महिलाओं के लिए अति आवश्यक है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
छात्रा आस्था शर्मा, अलकामा जाहीरा, अलीशा, माही, मंतशा, पूजा, प्रियांशी, निशा, नैना ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं व छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed