फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aparajita: Daughters took flight with their skills in sports competitions

अपराजिता : खेल प्रतियोगिताओं में बेटियों ने भरी अपने हुनर से उड़ान

Mon, 23 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Aparajita: Daughters took flight with their skills in sports competitions
वैदिक पुत्री पाठशाला कालेज में अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करती छात्रा रिया गोयल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत वैदिक पुत्री पाठशाला में समर कैंप का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। अतिथियों ने कहा कि नियमित अभ्यास से सफलता मिलती है।
विज्ञापन

वकील रोड स्थित स्कूल परिसर में सोमवार को समर कैंप का उद्घाटन प्रधानाचार्या डॉ. राजेश कुमार ने किया। छात्राओं ने ग्रुप डांस, एकल नृत्य, संगीत गायन और म्यूजिकल बॉल में प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्या ने बताया कि सामूहिक नृत्य में भूमिका, एकता, दीक्षा, रुखसार, अदिति, खुशी, वैभवी प्रथम रहीं।
विज्ञापन

एकल नृत्य में हिमांशी और कक्षा चार की खुशी प्रथम, संगीत गायन में आस्था और म्यूजिकल बॉल प्रतियोगिता में अनुष्का ने प्रथम स्थान हासिल किया। शिक्षिकाओं ने कहा कि समर कैंप कौशल में निखार का सर्वोत्तम माध्यम है। पढ़ाई के साथ इस तरह की गतिविधियों से नई दिशा मिलती है। प्रधानाचार्या ने छात्राओं से कहा कि शिविर के बाद भी नियमित अभ्यास करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिक्षिकाओं ने किया मार्गदर्शन
समर कैंप में शिक्षिका बबीता राणा के निर्देशन में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। नृत्य प्रतियोगिता में शिक्षिका रजनी, गायन में शैली, एकल नृत्य में रितु गर्ग और व्यंजन प्रतियोगिता में शिक्षिका मनीषा गुप्ता ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
क्राफ्ट मेकिंग सीख रहीं
छात्रा रिया गोयल ने कहा कि समर कैंप में उपयोगी जानकारियां मिली। शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों में भाग लिया।
समर कैंप से बढ़ा आत्मविश्वास
छात्रा रिया का कहना है कि कैंप में हिस्सेदारी से आत्मविश्वास बढ़ा है। नई-नई जानकारियां भी शिक्षिकाओं ने दी।
प्रतिभा दिखाने का मिला अवसर
छात्रा मंतशा ने कहा कि आयोजन से अपनी प्रतिभा दिखाने का प्लेटफार्म छात्राओं को मिला। सभी ने उत्साह से भाग लिया।
उत्साह का माहौल रहा
छात्रा खुशी का कहना है कि विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। स्कूल में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed